Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक ‘गैंगस्टरों ते वार’ मुहिम के 80वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित 449 ठिकानों पर छापेमारी की.
उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरों ते वार” पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा शुरू की गई एक विशेष मुहिम है. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें लगातार विशेष अभियान चला रही हैं.
80वें दिन की कार्रवाई में 262 गिरफ्तार
80वें दिन की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक हथियार बरामद करने के बाद 262 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. इसके साथ ही इस मुहिम के तहत अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 20,156 तक पहुंच गई है.
इसके अतिरिक्त 76 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 75 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया. पुलिस टीमों ने इस दौरान 7 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से गैंगस्टरों और आपराधिक गतिविधियों की जानकारी साझा करें.
405वें दिन 124 नशा तस्कर गिरफ्तार
इस बीच, नशों के खिलाफ चल रही मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के 405वें दिन पुलिस ने 124 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.3 किलोग्राम हेरोइन, 36 किलोग्राम गांजा, 385 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 38,000 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है. इस मुहिम के तहत अब तक कुल 58,136 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है. नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 20 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए भी प्रेरित किया है.
ये भी पढ़ें- मथुरा में दर्दनाक हादसा, यमुना नदी में नाव पलटी, 10 की मौत और कई लापता
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









