Uttar Pradesh

मुजफ्फरनगर में ईदी विवाद में परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत, फंदे से लटका मिला शव

UP News : मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सरवट इलाके में ईदी के 1500 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक परिवार के चार लोगों की जान चली गई। पेंटर इरशाद (34) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी नोरीन (30) और उनके दो बच्चों—आहिल (2 वर्ष) और एक माह की बेटी अक्शा- की लाशें बिस्तर और फर्श पर पड़ी मिलीं।

ज़हर खाने की संभावना जताई गई

एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला परिवार हत्या और पेंटर की आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। बच्चों के मुंह से झाग पाया गया है, जिससे उनके ज़हर खाने की संभावना जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की सही वजह सामने आएगी।

ईदी को लेकर झगड़ा हुआ था

पेंटर के भाई ने बताया कि नोरीन और इरशाद के बीच ईदी को लेकर झगड़ा हुआ था। नोरीन ने विवाद के बाद अपने परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया और देर रात तक घर में हंगामा जारी रहा। पड़ोसियों ने शांत करने की कोशिश की।

कमरे की कुंडी बंद थी

पुलिस ने बताया कि पेंटर के भाई ने थाने में ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि झगड़े के दौरान इरशाद को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ित किया गया। पेंटर के कमरे की कुंडी बंद थी और शव अंदर पाए गए। पुलिस फोरेंसिक जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी।

ये भी पढ़ें- ईरान का होर्मुज स्ट्रेट पर टोल लगाने का फैसला, अमेरिका-इजराइल के जहाजों पर रोक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button