
Firozpur Family Murder : पंजाब के फिरोजपुर से एक ऐसी वारदात सामने आ रही है जो दिल दहला देने वाली है। जानकारी के मुताबिक, एक सैलून संचालक ने अपने पूरे परिवार की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, फिरोजपुर के प्रसिद्ध सैलून संचालक अमनदीप सिंह ने अपनी पत्नी के साथ दो बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद भी सुसाइड कर लिया। चारों के शव फिरोजपुर स्थित आरोपी के घर के बेडरुम में मिला है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हडकंप मच गया। कुछ स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसकी जानकारी पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है, और इस घटना के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है। फिरोजपुर के एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि गुरुवार सुबह हरमन नगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी दो छोटी बेटियों और पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर दी है।
ये भी पढ़ें – पटना ED ने फर्जी सरकारी नौकरी घोटाले में संगठित गिरोह पर देशभर में की छापेमारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









