Farmers Protest : 16 दिसंबर को किसान निकालेंगे देशभर में ट्रैक्टर मार्च, सरवन सिंह पंढेर ने बताया

Farmers Protest : किसानों का प्रदर्शन जारी है। आज 101 किसानों के जत्थों ने शंभू बॉर्डर पर दिल्ली मार्च की तरफ कूच किया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, वहीं कई किसान घायल हो गए हैं। अब दिल्ली मार्च रोक दिया गया है। इसके साथ ही सरवन सिंह पंढेर ने बड़ी घोषणा की है। अब 16 दिसंबर को किसान देशभर में ट्र्रैक्टर मार्च निकालेंगे। उन्होंने कहा कि उसके ऊपर रेलों को जाम करो। हमारे देश में 50 फीसदी लोग खेती-किसानी से जुड़े हैं, उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता है।
उन्होंने अपील करते हुए कहा कि हम सभी तबकों को अपील करते हैं कि उठिए, 3 करोड़ पंजाबियों को चैलेंज है कि हर जगह रेलों को जाम करना है। रेल जाम वहां करनी हैं, जहां प्लेटफॉर्म और रेल का फाटक हो, उसके ऊपर रेलों को जाम करो। हमारे देश में 50 फीसदी लोग खेती-किसानी से जुड़े हैं, आवाज को दबाया नहीं जा सकता है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के संयोजक हमारे किसान जगजीत सिंह खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनकी बिगड़ती सेहत सबके सामने है।
‘शंभू बॉर्डर पर हमारे समर्थन के लिए लगभग 10 हजार लोग आए थे’
किसान नेता ने कहा कि पूरी दुनिया ने देखा कि दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था ने इस ठंड के मौसम में पैदल मार्च कर रहे किसानों के खिलाफ शारीरिक बल, रासायनिक पानी का इस्तेमाल किया। आंसू गैस छोड़ी गई। हमारे मंच और खेतों पर आंसू गैस फेंके गए। शंभू बॉर्डर पर हमारे समर्थन के लिए लगभग 10 हजार लोग आए थे, उन पर आंसू गैस फेंककर वे किसानों को घायल करना चाहते थे।
यह भी पढ़ें : Maharashtra : महाराष्ट्र की नई कैबिनेट का रास्ता हुआ साफ, ये होगा मंत्रिमंडल के गठन का फॉर्मूला
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप