
Jawan New Song: शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर ने इसकी एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। हाल ही में जवान का एक गांना जिंदा बंदा रिलीज हुआ है। जो रिलीज होते ही वायरल हो गया था। वहीं अब फिल्म का दूसरा गाना भी जल्द ही रिलीज होने वाला है। ये एक रोमांटिक सॉन्ग होगा। इस गाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें शाहरुख नयनतारा के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
जवान के रोमांटिक सॉन्ग दिल तेरे नाम जोड़ियां में अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। शाहरुख एक बार फिर से अरिजीत के गाने पर रोमांस करते नजर आएंगे। अब इस गाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें शाहरुख एक्ट्रेस नयनतारा के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि दोनों इस वीडियो में क्लियर नजर नहीं आ रहे हैं।
फराह खान ने किया है इस गाने को कोरियोग्राफ
कहा जा रहा है इस गाने को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है। वीडियो में सॉन्ग बजता हुआ सुनाई दे रहा है। साथ ही फराह खान के इंस्ट्रक्शन भी सुनाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
जवान की बात करें तो ये फिल्म 7 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में शाहरुख खान का डबल रोल देखने को मिलने वाला है। उनके साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं जवान में दीपिका पादुकोण का स्पेशल अपीयरेंस होने वाला है।
ये भी पढ़ें: ‘Gadar 2’ की रिलीज से पहले ही हुई छप्पर फाड़ बुकिंग, अक्षय की OMG 2 को छोड़ा पीछे