
Sakshi Dhoni Film: इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी की जोड़ी को विश्व क्रिकेट की सबसे खूबसूरत जोड़ी में से एक माना जाता है। हाल ही में साक्षी धोनी ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की और बताया कि शादी से पहले उनके बीच बिल्कुल रोमांस नहीं था।
महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) अपनी अपकमिंग फिल्म लेट्स गेट मैरिड को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए वो प्रोडयूसर के तौर पर फिल्मों में एंट्री कर रहे हैं। धोनी और साक्षी बी-टाउन का काफी पॉपुलर कपल है। इनकी केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है। लेकिन हाल ही में धोनी की पत्नी साक्षी ने कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं।
धोनी के साथ अपने रिश्ते पर बोली साक्षी
हाल ही में एक इवेंट में साक्षी ने धोनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की। साक्षी ने बताया कि शादी से पहले हमारे बीच ज्यादा रोमांस नहीं था, लेकिन हम खूब बात करते थे और एक-दूसरे को चिढ़ाते थे। लेकिन जब शादी हो जाती है तो सब बदल जाता है। ये लोग पहले आपका पीछा करते हैं, और फिर शादी के बाद, वो कहते हैं, ‘ठीक है, वो सिर्फ मेरी है, वो कहां जाएगी। हमारे बीच भले ही रोमांस ना होता हो लेकिन हम एक-दूसरे को चिढ़ाते खूब हैं।’
क्या धोनी करेंगे फिल्मों में काम?
प्रेस कॉन्फ्रेंस में साक्षी से पूछा गया, ‘क्या एमएस धोनी से एक्टिंग की उम्मीद उम्मीद कर सकते हैं? साक्षी ने इसपर जवाब देते हुए कहा, ‘मैं उस दिन का इंतजार कर रही हूं। अगर वह आते हैं तो वह सबसे खुशी का दिन होगा।’
साक्षी ने कहा, ‘अगर कुछ अच्छा है, तो वह ऐसा कर सकते हैं। उन्होंने बहुत सारे एड किए हैं। वह कैमरे पर काफी कंफर्टेबल हैं। वह एक्टिंग करना जानते हैं। वह 2006 से कैमरे के सामने एक्टिंग कर रहे हैं। अगर आगे सब कुछ अच्छा रहता है, तो वह ऐसा कर सकते हैं। अगर मुझे उनके लिए चयन करना होगा, तो मैं एक एक्शन फिल्म करूंगी क्योंकि वह हमेशा एक्शन में रहते हैं।’
सास के साथ कैसा है साक्षी का बॉन्ड
साक्षी ने अपनी सास के बारे में बात करते हुए बताया कि, “मैं अपनी सास से शादी के एक दिन पहले मिली थी। तब से अब तक टचवुड हमारे बीच बहुत अच्छा बॉन्ड है और हम अच्छे दोस्त हैं। मैं उनसे हर बात शेयर करती हूं। हमारी फैमिली उनके बिना रहने के बारे में सोच भी नहीं सकती।“
बता दें बी-टाउन में पॉपुलर इस कपल ने साल 2010 में शादी की थी। दोनों की शादी देहरादून में धूमधाम से हुई थी। कपल की एक प्यारी सी बेटी जीवा भी है। वहीं 13 साल बाद भी ये कपल एक-दूसरे के साथ काफी खुश हैं। बात करें साक्षी की फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ की तो ये 28 जुलाई को रिलीज हुई है।
ये भी पढ़ें: Sanjay Dutt Birthday: संजय दत्त की 308 गर्लफ्रेंड का क्या है सच? इनमें से कौन रही थी पहले नम्बर पर..