Advertisement

Ranbir Alia Wedding: शादी को लेकर काफी एक्साइटेड है कपूर और भट्ट परिवार, पहली बार नीतू कपूर ने दिया ये जवाब

Neetu Kapoor

Neetu Kapoor

Share
Advertisement

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बीच दोनों की शादी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आलिया की होने वाली सास नीतू कपूर ने भी शादी की तारीख (14 अप्रैल) का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नीतू कपूर बेटी रिद्धिमा कपूर के साथ पपराजी से बातचीत करती नजर आ रही हैं।

Advertisement

मालूम हो कि पपराजी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) से सवाल करते हैं और फिर उनसे आलिया भट्ट के बारे में कुछ कहने को कहते हैं। जिसपर नीतू कपूर (Neetu Kapoor) कहती हैं कि वह बेस्ट है और भगवान रणबीर और आलिया दोनों को ब्लेस्ड रखें, उनका जीवन खुशियों से भर दें। जिसके बाद रिद्धिमा कपूर कहती हैं कि आलिया बहुत ही प्यारी हैं एकदम मासूम सी हैं और वो मेरी फेवरेट हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो में नीतू कपूर आगे कहती हैं कि शादी कल यानी 14 अप्रैल को होने वाली है।

सूत्रों का कहना है कि शादी की रस्में आज सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएंगी। जिसमें चूड़ा सेरेमनी, पगड़ी सेरेमनी और अन्य के तमाम रीति-रिवाज शामिल हैं। कहा जा रहा है कि शादी का मुहूर्त दोपहर 2-3 बजे का है। मालूम हो कि 13 अप्रैल को रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मेहंदी सेरेमनी हुई थी। इस दौरान करण जौहर (Karan Johar) ने आलिया के हाथों पर रणबीर कपूर के नाम की पहली मेहंदी लगाई।

अपने खुशनुमा पलों को याद कर इमोशनल हुई नीतू कपूर

वहीं नीतू कपूर (Neetu Kapoor), ऋषि कपूर के साथ अपने खुशनुमा पलों को याद कर इमोशनल हो गई थीं। आलिया और रणबीर की शादी को लेकर कपूर और भट्ट परिवार काफी एक्साइटेड हैं। आपको बता दें कि मेहंदी सेरेमनी में करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, रीमा जैन, अदार जैन, अरमान जैन, करण जौहर, अयान मुखर्जी, आरती शेट्टी के साथ-साख पूरा भट्ट परिवार और कपूर परिवार मौजूद था। इसके अलावा मेहंदी सेरेमनी के दिन अयान मुखर्जी ने आलिया-रणबीर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का एक गाना रिलीज कर उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *