Pankaj Udhas Demise: इस कारण हुआ पंकज उधास का निधन…

Pankaj Udhas Demise pancreatic cancer
Share

Pankaj Udhas Demise: 72 वर्षीय गजल गायक पंकज उधास का आज निधन हो गया है। सिंगर एक लंबी बीमारी से पीड़ित थे। सिगर के परिवार ने एक बयान जारी करके उनके निधन की घोषणा की है। स्टेटमेंट में कहा गया है: “बहुत भारी मन से, हम आपको 26 फरवरी 2024 को लंबी बीमारी के चलते पद्मश्री पंकज उधास के दुखद निधन की जानकारी देते हुए दुखी हैं। अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है कि पंकज किस बीमारी से जूझ रहे थे।’

पंकज उधास का आज सुबह 11 बजे मुंबई में निधन हुआ था। पिछले कुछ समय से वे मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती थे। इसी अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। पंकज उधास को कुछ महीने पहले कैंसर का पता चला था और पिछले कुछ महीने से वह किसी से नहीं मिल रहे थे। कल उनका अंतिम संस्कार मुंबई में होगा।

Pankaj Udhas Demise: पंकज को था पैंक्रियाज का कैंसर

सूत्रों के मुताबिक पंकज उधास को पैंक्रियाज का कैंसर था। उन्हें इसके बारे में चार महीने पहले ही पता चला था।

Pankaj Udhas Demise: इन अवॉर्ड्स से नवाजे गए पंकज

पंकज उधास ने सिंगिंग में अपना लोहा मनवाया और अपनी बेहतरीन आवाज के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित हुए। 2006 में पद्मश्री अवॉर्ड, इनमें सबसे महत्वपूर्ण है।

Pankaj Udhas Demise: सिंगिंग बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते थे पंकज

पंकज उधास का जन्म 17 अप्रैल, 1951 को सर्वकुंड, गुजरात में हुआ था। शुरू से ही वे एक सिंगिंग बैकग्राउंड से जुड़े हुए थे। उनके बड़े भाई मनहर उधास बॉलीवुड में पहले से ही प्लेबैक सिंगर थे। उनके दूसरे भाई निर्मल उधास भी गजल गाते थे।

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए

ये भी पढ़े: Pankaj Udhas Demise: गजल गायक पंकज उधास का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बिमार