Advertisement

3 लाख से ज्यादा की हुडी पहन स्पॉट हुई मलाइका, तो इंटरनेट पर मच गया बवाल, लोग बोले – 500 में आ जाता ऐसा रेनकोट

3 लाख की हुडी पहन स्पॉट हुई मलाइका

3 लाख की हुडी पहन स्पॉट हुई मलाइका

Share
Advertisement

हाल ही में मलाइका अरोड़ा पैपराजी के कैमरे में कैद हुई। मलाइका अरोड़ा एक महंगे ब्रेंड की हुडी ड्रेस पहनकर सैलून पहुंची। इस दौरान वो मानसून फैशन गोल्स सेट करती नजर आई। लेकिन उनका ये फैशन अब ट्रोलर्स के निशाने पर है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और एक्टर अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा अपनी हॉट अदाओं और शानदार लुक्स के लिए जानी जाती हैं। वैसे तो लोग मलाइका की खूबसूरती और फिटनेस की जमकर तारीफ करते हैं लेकिन कई बार वह अपने यूनिक फैशन सेंस के कारण लोगों का निशाना बन जाती हैं। इस बार भी मलाइका अरोड़ा के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल मलाइका अरोड़ा एक महंगे ब्रांड की हुडी ड्रेस पहनकर मुंबई के एक सैलून में पहुंची। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

3 लाख की हुडी पहने स्पॉट हुई मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा को ब्लैक एंड व्हाइट हुडी मे स्पॉट किया गया है। जिसके साथ मलाइका ने व्हाइट स्नीकर्स पहने हुए थे। लोग उनकी ड्रेस का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। बता दें कि मलाइका की ओवरसाइज्ड ड्रेस में लांग स्लीव्स थीं, साथ ही इस पर मोनोग्राम भी बना हुआ था। जिसकी कीमत जानकर हर कोई दंग रह गया। बता दें इस ड्रेस की कीमत 3,32,861 लाख है। जिसके बाद हर कोई मलाइका को ट्रोल कर रहा है। सोशल मीडिया पर लोग जमकर मलाइका की इस हुडी का मजाक उड़ा रहे हैं। ट्रोलर्स इसे 500 रुपये के रेनकोट से कंपेयर कर रहे हैं।

यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट्स

मलाइका की इस हुडी को यूजर्स बरसाती से कंपेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, इतना महंगा भी क्या लेना जो बॉटम लेने के लिए पैसे न बचें। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, सेम ऐसा 500 रुपये में रेनकोट आ जाता। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, फिर भी अच्छी नहीं लग रही ये। वहीं एक इंस्टा यूजर ने कमेंट किया, इतने में किसी की शादी हो जाए।

ये भी पढे़: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने रिक्रिएट किया 3 इडियट्स का आइकॉनिक सीन ‘जहां पना तुस्सी ग्रेट हो’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *