Advertisement

Bipasha Basu Pregnant: बिपाशा बसु शादी के 6 साल बाद देने वाली हैं गुड न्यूज!

Share

एक करीबी सूत्र ने ये बताया है कि Bipasha Basu और Karan Singh Grover बहुत जल्द अपने पहले बच्चे के लिए अनाउंसमेंट करने वाले हैं।

Bipasha Basu
Share
Advertisement

बी-टाउन के सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के घर खुशियां आने वाली है। बिपाशा और करण जल्द ही पैरेन्ट्स बनने वाले हैं। शादी के लगभग 6 साल बाद अभिनेत्री प्रेग्नेंट हैं और इस वक्त उनकी खुशी सातवें आसमान पर है। हालांकि वैसे तो उनके प्रेग्नेंट होने की अफवाहें कई बार फैल चुकी है और हर बार उन्होंने खबरों का खंडन किया है। 

Advertisement

एक करीबी सूत्र ने ये बताया है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बहुत जल्द अपने पहले बच्चे के लिए अनाउंसमेंट करने वाले हैं। बिपाशा बहुत जल्द फैंस को ये गुड न्यूज सुना सकती हैं। अभी तक बिपाशा और करण की तरफ से प्रेग्नेंसी कंफर्म नहीं की गई है।

Bipasha Basu और Karan Singh Grover की शादी को भले ही छह साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी दोनों में किसी न्यूली मैरिड कपल की ही तरह प्यार देखने को मिलता है, जिसकी झलकियां अक्सर ही सोशल मीडिया पर देखने को मिलती हैं। 

दोनों ने 2016 में शादी की थी

बता दें कि बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) साल 2015 में भूषण पटेल की फिल्म अलोन की शूटिंग के दौरान मुलाकात हुई थी और कुछ महीनों की डेटिंग के बाद दोनों 30 अप्रैल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए। अलोन मूवी में बिपाशा और करण ने पहली बार साथ स्क्रीन शेयर किया था। इसके अलावा बिपाशा और करण साल 2022 में आई एमएक्स प्लेयर की सीरीज डेंजरस में भी साथ नजर आए थे। 

बिपाशा ने बनाई स्क्रीन से दूरी

कपल के वर्कफ्रंट की बात करें तो 2015 में आई अलोन के बाद से बिपाशा स्क्रीन पर नजर नहीं आई हैं। 2020 में बिपाशा वेब सीरीज डेंजरस में दिखी थीं। उनके पति करण सिंह ग्रोवर एक्टिंग में सक्रिय हैं। वे टीवी शोज, ओटीटी प्लेटफॉर्म और फिल्मों में नजर आ रहे हैं. करण को आखिरी बार सीरियल कुबूल है 2.0 में देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *