Advertisement

Arjit Singh Birthday: कैसी है रोमांटिक सिंगर की लव लाइफ, जानिए

Share

लाखों युवाओं के दिल की आवाज बने बॉलिवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit singh) आज अपना 35 वां जन्मदिन मना रहे हैं

Arijit Singh
Share
Advertisement

लाखों युवाओं के दिल की आवाज बने बॉलिवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह आज अपना 35 वां जन्मदिन मना रहे हैं। स्वभाव के सीधे अरिजीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत सिंगिंग टैलेंट शो ‘इंडियन आइडल’ (Arijit Singh Indian Idol) से की थी, हालांकि वो शो की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सके थे। सिंगर की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में है।

Advertisement

अरिजीत का जन्म 25 अप्रैल 1987 को वेस्ट बंगाल के मुर्शिदाबाद शहर में हुआ। अरिजीत के पिता और मां बंगाली थी। अरिजीत के लिए कहा जाता है कि उनकी आवाज में दर्द और मोहब्बत दोनो है। जिनकी आवाज सीधे दिलों तक जाती है। अरिजीत सिंह आज मशहूर तो हैं मगर वो लाइमलाइट और सुर्खियों से दूर रहते है।

अपनी दिलकश और सादगी भरी आवाज से किसी भी गाने में जान डाल देने वाले अरिजीत सिंह की प्रोफेशनल लाइफ और उनके स्ट्रगल के बारे में तो सब जानते हैं मगर उनकी पर्सनल लाइफ (Arijit Singh Love Life) से लोग दूर हैं। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम उनके निजी जीवन से रूबरू होते हैं।

एक साल भी नहीं चली पहली शादी

अपने गानों से लोगों का जख्म भरने वाले अरिजीत (Arjit Singh) ने लव लाइफ में भी संघर्ष किया। अरिजीत सिंह ने दो शादियां की हैं। रूपरेखा बनर्जी से इन्होंने पहली शादी की मगर यह रिश्ता साल भर भी नहीं टिक पाया। दोनों की मुलाकात रियलिटी शो फेम गुरुकुल में हुई थी।

बचपन की दोस्त को बनाया हमसफर

इसके बाद अरिजीत ने दूसरी शादी अपनी बचपन की दोस्त कोयल रॉय से 20 जनवरी 2014 में शादी कर ली। कपल ने बगांली रीति-रिवाजों के साथ सीक्रेट तरीके से शादी रचाई, जिसकी भनक कई सालों तक लोगों को नहीं लगीष दिलचस्प बात ये है कि दोनों की यो दूसरी शादी है। कोयल रॉय को अपनी पहली शादी से एक बेटी भी है।

यह भी पढ़ें: KGF CHAPTER 2: बॉक्स ऑफिस पर जारी है ‘रॉकी भाई’ का क्रेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *