Advertisement

राम मंदिर के पास Amitabh Bachchan बनाएंगे नया बसेरा?

राम मंदिर के पास Amitabh Bachchan बनाएंगे नया बसेरा

राम मंदिर के पास Amitabh Bachchan बनाएंगे नया बसेरा

Share
Advertisement

Amitabh Bachchan Buys Plot Near Ayodhya Ram Mandir:

Advertisement

Amitabh Bachchan अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में Amitabh Bachchan रहते है। इससे फैंस की दिलचस्पी बनी रहती है। दर्शक खासकर उनकी संपत्ति पर  अपनी नज़रे रखते है l बिग बिग के कितने बंगले हैं, ये बात तो सभी जानते हैं। वो जब भी कोई नई प्रॉपर्टी खरीदते हैं तो वो भी लोगों को पता लग ही जाता है।  ऐसे में अब उनसे जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में एक नया प्लॉट खरीद लिया है, जो इन दिनों चर्चा में है।

बिग बी मुंबई छोड़कर अयोध्या जाएंगे?

अब अमिताभ बच्चन ने अयोध्या के राम मंदिर के निकट अपना नया घर बनाना चाहते हैं। अब उन्होंने राम मंदिर के निकट एक नई जमीन खरीदी है। क्या वे अब मुंबई छोड़कर भगवान श्री राम की नगरी में बसेंगे? क्या वह एक्टिंग छोड़कर अयोध्या में रहना चाहते हैं? अब प्रशंसकों के मन में कुछ ऐसे ही प्रश्न उठ रहे हैं। एक्टर की नई संपत्ति खरीदने के बाद फैंस बेचैन हो गए हैं। उन्हें डर लगने लगा है कि उनके पसंदीदा कलाकार एक्टिंग से बाहर निकल जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं होगा। हालांकि उन्होंने अयोध्या में एक प्लॉट खरीद लिया हो, लेकिन इससे उनके काम पर कोई असर नहीं पड़ने वाला l

एक्टर के नई प्लॉट की कीमत क्या है?

वहीं, बताया जा रहा है है कि अमिताभ का नया प्लॉट राम मंदिर से लगभग पंद्रह मिनट दूर है। यही नहीं, उनके प्लाट से अयोध्या एयरपोर्ट बहुत पास है। वहां से एयरपोर्ट पहुंचने में सिर्फ तीस मिनट लगेंगे। साथ ही, उनकी नई संपत्ति की कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। उनकी इस जमीन की कीमत में आप कई आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियां खरीद सकते हैं। हो सकता है कि उसके बाद भी आपके पैसे बच जाएं। यानी, उन्होंने अयोध्या में घर बनाने में अपनी कमाई का बहुत कुछ खर्च किया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बिग बी ने इस संपत्ति के लिए लगभग 14.5 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

अमिताभ का अयोध्या से खास संबंध

ये जगह उनके दिल से बहुत करीब है, इसलिए वे यहां घर बनाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। अयोध्या उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। दरअसल, अयोध्या से सिर्फ चार घंटे दूर प्रयागराज में बॉलीवुड के शहंशाह का जन्म हुआ था। ऐसे में अब वह अपने नए घर को जल्द ही तैयार करेंगे। साथ ही ये जानकारी भी सामने आई है कि 7 स्टार एन्क्लेव ‘द सरयू’ में ये उन्होंने जो प्लॉट खरीदा है उसमें वो 10,000 स्क्वायर फीट का घर बना सकते हैं। इतना ही नहीं ‘द सरयू’ का इनॉगरेशन भी 22 जनवरी को होगा जिस दिन राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है।

यह भी पढ़ें-http://ndia Alliance : इंडिया गठबंधन से क्यों नाराज हैं बिहार के सीएम?

Follow Us On :https://twitter.com/HindiKhabar?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Eauthor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें