Biharक्राइमबड़ी ख़बर

पटना ED ने फर्जी सरकारी नौकरी घोटाले में संगठित गिरोह पर देशभर में की छापेमारी

RRB Scam : प्रवर्तन निदेशालय  (ED) पटना ने फर्जी सरकारी नौकरी घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह के खिलाफ देशभर में तलाशी अभियान शुरू किया है.  यह गिरोह सरकारी नौकरियों के नाम पर लोगों को ठग रहा था। शुरुआती जांच में यह घोटाला भारतीय रेलवे के नाम पर सामने आया था, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर खुलासा हुआ कि गिरोह ने 40 से ज्यादा सरकारी संगठनों और विभागों के नाम का दुरुपयोग कर ठगी की है.

पटना स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी सरकारी नौकरी घोटाले में बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह के खिलाफ देशभर में तलाशी अभियान शुरू किया है. यह गिरोह सरकारी नौकरियों के नाम पर लोगों को ठग रहा था. शुरुआती जांच में घोटाला भारतीय रेलवे से जुड़ा पाया गया, लेकिन आगे की जांच में पता चला कि गिरोह ने 40 से अधिक सरकारी संगठनों और विभागों के नाम का गलत इस्तेमाल कर लोगों को ठगी का शिकार बनाया.

नियुक्ति का झांसा दिया जाता था

जांच एजेंसी के मुताबिक, आरोपी सरकारी डोमेन से मिलते-जुलते फर्जी ईमेल अकाउंट बनाकर उम्मीदवारों को ज्वॉइनिंग लेटर भेजते थे और भरोसा जीतने के लिए कुछ पीड़ितों को दो से तीन महीने तक शुरुआती सैलरी भी दी गई. पीड़ितों को रेलवे में RPF, TTE, टेक्नीशियन जैसे अलग-अलग पदों पर नियुक्ति का झांसा दिया जाता था. प्रवर्तन निदेशालय  के मुताबिक, इस मामले में देश भर के 15 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है.

प्रवर्तन निदेशालय को आशंका है कि इस संगठित गिरोह ने देशभर में सैकड़ों युवाओं को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर करोड़ों रुपये की ठगी की है. मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से भी जांच की जा रही है, और तलाशी के दौरान कई अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिलने की संभावना है.

ये भी पढ़ें – ज्ञानसेतु MOU एक्सचेंज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बने सीएम नायब सैनी, लॉन्च किया ‘नीव पोर्टल’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button