Earthquake : भारत के दक्षिणी राज्य कर्नाटक में एक के बाद एक 11 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले आज सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप आया था। मंगलवार को भारत के साथ-साथ उसके पड़ोसी देशों नेपाल और म्यांमार (बर्मा) में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा तजाकिस्तान में भी भूकंप आया, जहां इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई। वहीं सिक्किम में सात बार धरती हिली है।
कंचनजंगा इलाके में था भूकंप का केंद्र
मंगलवार को नेपाल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अभी तक भूकंप से किसी नुकसान या जान-माल के हताहत होने की खबर नहीं है। नेशनल अर्थक्वेक मॉनिटरिंग एंड रिसर्च सेंटर (NEMRC) के अनुसार, भूकंप मंगलवार सुबह करीब 2 बजे आया। इसका केंद्र ताप्लेजुंग जिले के कंचनजंगा इलाके में था। भूकंप के झटके पूर्वी नेपाल के अन्य जिलों में भी महसूस किए गए।
आने वाले खतरे की चेतावनी तो नहीं
भारत के कई शहर भूकंप के लिहाज़ से संवेदनशील इलाकों में आते हैं। देश का करीब 59 प्रतिशत हिस्सा भूकंप के खतरे वाले क्षेत्र में है। नवंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच भारत में 159 भूकंप दर्ज किए गए। इन भूकंपों के झटके दिल्ली, उत्तराखंड, असम और जम्मू-कश्मीर जैसे कई राज्यों में महसूस किए गए। हालांकि इन झटकों से किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि ये भूकंप भविष्य में आने वाले बड़े खतरे की चेतावनी भी हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Chenab Dam : चिनाब डैम के लिए टेंडर जारी, बूंद-बूंद को तरसेगा Pak, सिंधु समझौता सस्पेंड
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









