प्रदेश में विगत साढ़े चार वर्षों के दौरान विकास की योजनाएं तीव्र गति से आगे बढ़ रही: CM योगी

अम्बेडकरनगर: मुख्यमंत्री @myogiadityanath ने अम्बेडकरनगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करते हुए कहा कि आज किसी गरीब की संपत्ति पर, किसी व्यापारी की संपत्ति पर, कोई माफिया या कोई पेशेवर अपराधी जबरन कब्जा करने का दुस्साहस नहीं कर सकता। और अगर करेगा तो सरकार का बुलडोजर भी खड़ा रहता है।
जिन्होंने अयोध्या को विवादित स्थल बनाया, क्या वो राम मंदिर बनवाते? : मुख्यमंत्री
सीएम ने कहा कि पहले की सरकारों के लिए परिवार ही प्रदेश होता था। परिवार के बाहर दृष्टि ही नहीं थी। लेकिन हमारे लिए तो प्रदेश ही परिवार है। इसलिए ये 334 करोड़ रुपये की परियोजनाएं दीपावली से पहले आप सभी को उपहार स्वरूप देने के लिए आया हूं। हमारे लिए पूरा प्रदेश ही परिवार है। इसलिए जनपद अम्बेडकरनगर को 334 करोड़ की विकास परियोजनाओं को दीपावली से पहले आप सभी को उपहार स्वरूप प्रदान करने के लिए हम सभी यहां उपस्थित हुए हैं।
हमारी सरकार की सोच, विकास की सोच: सीएम
उन्होनें कहा कि हमारी सरकार की सोच, विकास की सोच है। इसी सोच के साथ आप सभी को जोड़ने के लिए हम यहां उपस्थित हैं। प्रदेश में विगत साढ़े चार वर्षों के दौरान विकास की योजनाएं तीव्र गति से आगे बढ़ रही हैं। जनपद अम्बेडकरनगर में आज एक साथ 334 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास हो रहा है, इसके लिए मैं मंचासीन समस्त महानुभावों समेत आप सभी को हृदय से बधाई देता हूं व अभिनंदन करता हूं।