Bihar

बजट सत्र में CM नीतीश ने RJD नेता की टोपी उतरवाई, तेजस्वी पर साधा निशाना

Bihar News : बिहार का बजट सत्र जारी है और इस दौरान नेताओं के बयान लगातार चर्चा में बने हुए हैं. इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि विधान परिषद में सीएम नीतीश ने राजद नेता और एमएलसी अब्दुल बारी सिद्दीकी से उनकी टोपी उतारने को कहा. यह घटना चर्चा का विषय बन गई है.

गुरुवार को विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद एमएलसी अब्दुल बारी सिद्दीकी से कहा, “यह टोपी क्यों पहने हैं? कृपया हटा दीजिए.” इसके जवाब में अब्दुल बारी सिद्दीकी ने अपनी टोपी उतारते हुए कहा, “जी, आपका हुकुम मान्य. वैसे, टोपी उतरवाना एक मुहावरा भी है.”

नीतीश ने तेजस्वी पर आरोप लगाया

सीएम नीतीश ने तेजस्वी यादव पर आरोप लगाया कि उन्होंने नेताओं को इधर-उधर भटकाया. सीएम ने कहा, “हमने उन्हें मौका दिया था, तब वे ठीक थे. लेकिन जब आपको जिम्मेदारी मिली, तब आपने कितना इधर-उधर किया, लोगों को कितना लुभाया? उन 6 विधायकों को आपने कितना पैसा दिया और वह पैसा आपको कहां से मिला? आपने वह राशि उन विधायकों से जबरन वसूली, जो पहले से ही आपके साथ थे.”

नीतीश ने तेजस्वी पर निशाना साधा

सीएम नीतीश ने तेजस्वी यादव पर पहले भी निशाना साधा था, उन्होंने कहा, “जब आपके माता-पिता राज्य की सत्ता में थे, तब बिहार में कोई खास विकास नहीं हुआ. 2005 तक यहां कोई अच्छा काम नहीं हुआ और लोगों का जीवन डर और असुरक्षा में बीतता था. लोग सूर्यास्त के बाद घर से बाहर निकलने तक से डरते थे.” बता दें कि तेजस्वी यादव के पिता लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी दोनों ही पहले बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं.

नीतीश ने रोजगार और विकास पर जोर

बता दें कि गुरुवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी हिस्सा लिया, उन्होंने कहा कि सरकार अगले पांच साल में बिहार की प्रति व्यक्ति आय दोगुनी करने और राज्य में 1 करोड़ नए रोजगार अवसर पैदा करने का लक्ष्य रखती है. इसके लिए सीएम ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की योजना भी बताई.

ये भी पढ़ें- Ration Card : मोदी सरकार का बड़ा फैसला, राशन की जगह अब सीधे अकाउंट में आएंगे पैसे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button