
Haryana News : हरियाणा के झज्जर से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
डोर निकालने के दौरान हुई मौत
दरअसल, यह घटना बाबरा गांव की है, जहां शिवकुमार की उस वक्त करंट लगने से मौत हो गई जब वह घर के आगे से गुजर रही बिजली लाइन में उलझी डोर फूल झाडू से निकाल रहा था। इसी दौरान शिवकुमार करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों में हडकंप मच गया और दुखों का पहाड़ टूट गया।
तीन बच्चों के पिता थे शिवकुमार
बता दें कि शिवकुमार की तीन बच्चे हैं। कलस्टर डीटीसी में ड्राइवर के तौर पर नौकरी करता था। गांव में होली की तैयारियां चल रही थीं। परिवार और गांव के लोग त्योहार की तैयारियों में लगे हुए थे, लेकिन शिवकुमार के परिजन को इस बात की भनक भी नहीं थी कि उनकी खुशियां बस कुछ ही मिनटों में मातम में बदलने वाली है।
ये भी पढ़ें – पंजाब को नागरिक-केंद्रित सुधारों के लिए मिला प्रतिष्ठित ‘डिजिटल एक्सीलेंस अवॉर्ड’
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









