UP Weather : मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के दोनों संभागों में आज बुधवार, 11 फरवरी को भी मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. प्रदेश में अब कोहरा अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. बीते 24 घंटों के दौरान तराई इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा देखा गया, हालांकि आगे इसके असर में कमी आने की उम्मीद है. वहीं, पछुआ हवाएं भी अब कमजोर पड़ गई हैं.
तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना
यूपी में सुबह और शाम के समय आसमान एकदम साफ बना हुआ हैं. दिन के समय धूप निकल रही है जो अब लोगों को तीखी महसूस होने लगी है. धूप निकलने की वजह से तापमान बढ़ने लगा है. रात के समय हल्की ठंड महसूस होगी. IMD ने अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई हैं जबकि न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.
11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान
राजधानी लखनऊ में आज मौसम साफ बना रहेगा. जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, धूप निकलने लगेगी, जिसका असर कुछ तीखा महसूस हो सकता है. लखनऊ में आज अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं, नोएडा और गाजियाबाद में भी आज आसमान पूरी तरह साफ रहेगा. सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का अहसास बना रहेगा.
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में हिमालयी क्षेत्र में दो नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. इनमें से पहला 13 फरवरी और दूसरा 16 फरवरी को असर दिखाएगा. हालांकि, इन प्रणालियों का प्रभाव उत्तर प्रदेश में खास तौर पर देखने को नहीं मिलेगा.
ये भी पढ़ें- Mathura Suicide Case : मथुरा में एक परिवार के 5 लोगों ने दी जान, दीवार पर लिखा नोट
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









