Uttar Pradeshमनोरंजन

बस फर्ज निभा रहा हूं, पत्नी से प्यार नहीं करता…दिनेश लाल यादव ने रियल लाइफ के बारे में किया बड़ा खुलासा

Dinesh Lal Yadav : भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वो किसी फिल्म या राजनीति की वजह से नहीं बल्कि अपने व्यक्तिगत जिंदगी की वजह से चर्चे में हैं। उन्होंने पहली बार अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर ऐसी बात बताई जिसने सबको हैरान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वो अपनी पत्नी से प्यार नहीं करते बस फर्ज निभा रहे हैं।

जी हां, आपने सही सुना। दरअसल, डिजिटल कमेंट्री से बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी रियल लाइफ के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनकी शादी उनके माता-पिता ने जबरन कराई थी। उन्होंने अपनी मैरिड लाइफ पर बात करते हुए कहा कि मैं उस टाइम शादी नहीं करना चाहता था जब मेरी शादी कराई गई। मैं अपने माता-पिता से कहता रहा है कि मुझे अभी कुछ करना है उसके बाद शादी करनी है, लेकिन वो लोग नहीं माने।

पत्नी से नहीं हो पाया प्यार – दिनेश लाल यादव

इस दौरान निरहुआ ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वो अपनी पत्नी से प्यार नहीं करते, बस फर्ज निभा रहे हैं। जीवनसाथी वो हो जिसको आप प्यार करें और मेरे साथ ये कभी नहीं हो पाया। मैंने अपनी धर्मपत्नी और बच्चों को भी ये बताया कि मुझे उनसे कभी प्यार नहीं हो पाया। मैं बस फर्ज निभा रहा हूं। माता-पिता ने शादी कराई है तो फर्ज निभा रहा हूं। उस बात का गिल्ट भी होता है।’

अपने बच्चों को जीवनसाथी चुनने की आजादी दूंगा – निरहुआ

निरहुआ ने कहा- ‘मैं कभी भी अपने बच्चों के साथ वो नहीं करूंगा, मैंने कहा कि तुमको ये नहीं करना है। मैं अपने परिवार के साथ हूं और अपने कर्तव्य पूरी शिद्दत से निभा रहा हूं। लेकिन, मैं नहीं चाहता कि मेरे बच्चों को ऐसा करना पड़े। मैं अपने बच्चों के साथ वो नहीं करूंगा जो मेरे साथ हुआ। मैं उन्हें अपना जीवनसाथी चुनने की पूरी आजादी दूंगा। मैं ये नहीं कहूंगा कि तुम्हें यही करना है या ऐसे ही करना है।’

साल 2000 में हुई थी निरहुआ की शादी  

उल्लेखनीय है कि निरहुआ की शादी को 26 साल हो चुके हैँ। उनकी शादी साल 2000 में मंशा यादव से हई थी, जिनसे उनके तीन बच्चे हैं, दो बेटे और एक बेटी। निरहुआ की पत्नी कभी भी लाइमलाइट में नहीं रहती, वो हमेशा लाइमलाइट से बेहद दूर रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी भोजपुरी सुपरस्टार अपनी पत्नी के साथ कभी तस्वीरें शेयर नहीं करते। दूसरी तरफ उनका नाम अक्सर भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कही जाने वाली आम्रपाली दुबे के साथ जुड़ता रहता है, जो कि स्क्रिन पर दोनों की जोड़ी सुपरहिट रही है।

ये भी पढ़ें – फाजिल्का के बस्ती हजूर स्कूल के पुनर्निर्माण के आदेश, छह महीनों में तैयार होगी नई इमारत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button