मनोरंजनविदेश

खाड़ी देशों में बैन के बावजूद धुरंधर 2 का बढ़ा क्रेज, पाकिस्तान में पायरेटेड वर्जन देखने का दावा

Dhurandhar 2 : लंबे रन टाइम के बावजूद फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) दर्शकों के बीच लगातार लोकप्रिय हो रही है। थिएटर्स में शो हाउसफुल जा रहे हैं और फिल्म की कमाई नए रिकॉर्ड बना रही है। भारत में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फिल्म को लेकर काफी चर्चा है।

पाकिस्तान में भी दिख रहा फिल्म का क्रेज

भले ही धुरंधर 2 पाकिस्तान में आधिकारिक तौर पर रिलीज नहीं हुई है, लेकिन वहां भी दर्शकों के बीच इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का पायरेटेड वर्जन पाकिस्तान में देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर में दावा किया गया है कि लाहौर में लोग फिल्म का पायरेटेड कट देख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रही तस्वीरों में लोग धुरंधर 2 देखने का दावा कर रहे हैं, जिससे फिल्म को लेकर चर्चा और बढ़ गई है। इससे पहले भी धुरंधर फिल्म को पाकिस्तान में इसी तरह पायरेटेड रूप में देखा गया था और बाद में जब वह नेटफ्लिक्स पर आई तो वहां नंबर 1 ट्रेंड करने लगी थी।

किन देशों में फिल्म पर लगा है प्रतिबंध

धुरंधर 2 को कई खाड़ी देशों में बैन किया गया है। यूएई, सऊदी अरब, कतर, ओमान और बहरीन जैसे देशों के सेंसर बोर्ड ने फिल्म को मंजूरी नहीं दी है। पाकिस्तान ने भी इस फिल्म को आधिकारिक रूप से प्रतिबंधित कर रखा है। फिल्म पर एंटी-पाकिस्तान कंटेंट के आरोप भी लगाए गए हैं, जिसके चलते इसे इन देशों में रिलीज नहीं किया गया।

ये भी पढ़ें – सहायक प्राध्यापक व पीएचडी नामांकन हेतु JET परीक्षा तिथि बदली, जानें अब कब आयोजित होगी परीक्षा?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button