मनोरंजन

Dharmendra : गंगा में धर्मेंद्र की अस्थियां विसर्जित, पूरा परिवार रहा मौजूद

Dharmendra : हरिद्वार में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियां विसर्जित की गई। घाट पर सनी और बॉबी देओल सहित पूरा परिवीर मौजूद रहा। बता दें कि सनी देओल के बेटे करण देओल ने विधी विधान के साथ अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की। जिसके बाद सनी और बॉबी देओल ने गंगा नदी में डुबकी भी लगाई। इस कार्यक्रम को देयोल परिवार ने प्राइवेट रखा। उन्होंने हरिद्वार में एक निजी होटल बुक किया, जिसके निजी घाट पर अस्थि विसर्जन की क्रिया संपन्न हुई।

कैसे हुआ धर्मेंद्र का निधन

अभिनेता धर्मेंद्र को अपनी बढ़ती उम्र के चलते शारीरिक समस्याएं थी। सांस लेने में बढ़ती तकलीफ के कारण उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां दो दिन बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया। जिसके बाद उनका इलाज घर पर चला। 12 नवंबर को उन्हें घर लाया गया। जिसके कुछ दिन बाद 24 नवंबर को धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया।

क्यों नहीं हुए आखिरी दर्शन

बता दें की देयोल परिवार ने धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार निजी तरीके से किया। उन्हानें फैंस या आम जनता को उन्हें श्रद्धांजलि देने का मौका नहीं दिया। जिसपर हेमा मालिनी ने कहा कि धर्मेंद्र की हालत आखिरी दिनों में बहुत कष्टदायक थी। वह कभी नहीं चाहते थे कि लोग उन्हें कमजोर या बीमार हालत में देखें। वो हमेशा से गरिमापूर्ण विदाई चाहते थे। हेमा मालिनी ने बताया कि वह अपने अंतिम समय में परिवार वालों के साथ रहे।

घाट के पास सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी

अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम गोपनीय रखा गया। हरिद्वार के श्रवण नाथ नगर स्थित निजी होटल के घाट पर सुबह यह प्रक्रिया पूरी की गई। घाट के आसपास सुरक्षा-व्यवस्था भी कड़ी थी। अस्थियां विसर्जित करने के बाद परिवार एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में शुरु हुई भारत टैक्सी सेवा, 51 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन, सस्ता किराया

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button