Uttar Pradeshक्राइम

Deoria: पत्नी की हत्या कर घर के पीछे छिपाया शव, 3 दिन बाद हुआ खुलासा

Deoria: उत्तर प्रदेश स्थित देवरिया से हत्या की एक सनसनी वारदात सामने आई है। ख़बर है कि एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को घर के पीछे गढ्डे में दबा दिया था। जिसके बाद गांववालों को शक होने पर उन्होंने युवती के मायकेवालों को इस बात की जानकारी दी। मृतका के भाई की तहरीर पर मौके पे पहुंची पुलिस ने छानबीन के तीसरे दिन यानी शुक्रवार को शव गढ्डे से बाहर निकाला।

Deoria: क्या है पूरा मामला

यह पूरा मामला देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र के नरसिंहडाढ़ गांव की है। जहां शुक्रवार की रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब पुलिस ने गढ्डे से एक महिला का शव निकाला। बता दें कि नरसिहडाढ़ का रहने वाले इंद्रपाल सिंह का शादी 2006 में भलुवनी थाना क्षेत्र के पिपरा पुरन में अनीता देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी एक साथ खुशी से रहते थे। लगभग पांच साल पहले दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद से ही दोनों एक दूसरे से अलग रहने लगे। उसकी पत्नी अनीता देवी उसके पुराने मकान में अकेले रहकर अपनी जीविका चलाती थी। उसका पति इंद्रपाल सिंह अरुणाचल प्रदेश में रहकर नौकरी करता था। आरोपी इंद्रपाल 11 नवंबर को घर आया था।

फोन कर रात को बुलाया अपने घर

उसने फोन करके अपनी पत्नी को 16 नवंबर की रात नए घर पर बुलाया था। पति के बुलाने पर अनीता उसके घर पहुंची। जिसके बाद रात में सोते वक्त आरोपी पति ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी इंद्रपाल ने पत्नी के शव को घर के ही पीछे गढ्डा खोदकर उसमें दबा दिया। जिसके बाद दो दिनों तक जब गांववालों को गीता दिखाई नहीं दी। तब उन्होंने उसके मायके फोन करके इस बात की जानकारी दी।

पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया देवरिया

जिसके बाद मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने छानबीन की और युवती का शव बरामद किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके शव को उसके घर से पीछे से गड्ढे से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें: UP: ‘हलाल सर्टिफिकेशन’ से जुड़े प्रोडक्ट्स की बिक्री पर लग सकता है बैन

Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK

Related Articles

Back to top button