Delhi NCRक्राइम

Delhi: शारीरिक प्रताड़ना से परेशान पत्नी, जबरन अश्लील वीडियो दिखाता है पति

Delhi: दिल्ली के शहादरा में अपने पति के फिजिकल टच से परेशान हो कर एक युवती ने पुलिस का सहारा लिया। उसने अपने पति पर बहुत से गंभीर आरोप लगाए है। युवती का कहना है कि उसका पति उसे अश्लील वीडियो दिखाता है और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित भी करता है। महिला का यह भी कहना है कि उसका पति पॉर्न एडिक्ट है। युवक उसे जबरन पॉर्न दिखाता है और महिला को अपना शरीर पॉर्न स्टार्स जैसा बनाने का दबाव भी डालता है। युवती ने बताया कि शादी के तीन दिन बाद ही पति उसे प्रताड़ित करने लगा था।

क्या है पूरा मामला

पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज की मांग, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इसके अलावा महिला ने अपने पति पर ये आरोप लगाए कि वो उसे पॉर्न देखने के लिए मजबूर करता था। महिला ने पति को पॉर्न एडिक्ट होने का आरोप लगाया।

पुलिस ने इस मामले में आईपीसी और दहेज निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। शाहदरा के डिप्टी कमिश्नर रोहित मीणा ने बताया, महिला की शिकायत पर इस मामले में मंगलवार को हमने आईपीसी की धारा 498 A(किसी महिला का पति या पति का रिश्तेदार उसके साथ क्रूरता करता है), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 377 (अप्राकृतिक अपराध) और 34 (सामान्य इरादा) और दहेज निषेध अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच शुरुआती चरण में है। गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए डिजिटल साक्ष्य और अन्य साक्ष्य सुरक्षित किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े: Delhi: तीस हजारी कोर्ट के बाहर वकीलों में हुई झड़प, जमकर फायरिंग

Related Articles

Back to top button