Delhi News : दिल्ली के ओखला विहार इलाके में ईद के मौके पर ईरान पर हुए हालिया हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन देखा गया। इस दौरान मस्जिद बाबुल इल्म में नमाज अदा करने आए लोग हाथों में काला रिबन बांधे नजर आए। नमाज के बाद लोगों ने शांतिपूर्वक इजराइल और अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी की और ईरान के समर्थन में अपनी आवाज़ उठाई।
खामेनेई की हत्या के खिलाफ विरोध
स्थानीय लोगों ने बताया कि उनका उद्देश्य ईरान पर हुए हमले और खामेनेई की हत्या के खिलाफ विरोध जताना था। उन्होंने कहा कि इस बार वे पारंपरिक रूप से ईद नहीं मना रहे, बल्कि अपना विरोध प्रकट कर रहे हैं।
बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
ईद और नवरात्र के एक साथ पड़ने के कारण पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी ताकि किसी तरह की अशांति न हो। ओखला सहित दिल्ली के अन्य हिस्सों में भी ईद के मौके पर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के प्रयास किए गए। यह विरोध प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण था और इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
ये भी पढ़ें- गौरक्षक ‘‘फरसा वाले बाबा’’ की हत्या, गौ तस्करों ने दिया अंजाम, डिटेल में पढ़ें
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









