Delhi News: दिल्ली में प्रचंड ठंड ने विमान सेवाओं पर भी पड़ा असर,पढ़ें पूरी ख़बर

Delhi News: Severe cold in Delhi also affected airlines
Delhi News: दिल्ली में भीषण ठंड और कोहरा पड़ रहा है। जो भारतीय रेलवे की ट्रेनों और विमान सेवाओं पर डाल रहा है। बता दें, कि रेल यात्री घंटों दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर इंतजार कर रहे हैं। और उनकी ट्रेनें कई-कई घंटे लेट हैं। वहीं ठंड की वजह से कई ट्रेनों को रद्द भी कर दिया गया है। तो कई फ्लाइट्स भी देरी से चल रही हैं और विमान सेवाओं पर भी ठंड का सीधा असर देखा जा रहा है।
ठंड से ट्रेनें लेट होने से यात्री हुए परेशान
दरअसल, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक यात्री प्रिंस ने बताया, ‘हम परिवार के साथ आगरा जा रहे हैं। और ट्रेनें 3-4 घंटे की देरी से चल रही हैं। इससे हमें परेशानी हो रही है। दूसरी तरफ ट्रेन की देरी का अलर्ट या मैसेज भी नहीं मिला।’
You May Also Like
जानें दिल्ली में कैसी है ठंड?
बता दें, कि दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम भीषण ठंड पड़ रही है, वहीं दिन में तेज धूप निकल रही है। तो वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में दोपहर में 21 से 22 डिग्री तापमान रह सकता है। इसके बाद एक बार फिर ठंड वापसी करेगी।
ये भी पढ़ें : https://hindikhabar.com/national/bihar-politics-and-will-nitish-kumar-join-bjp-news-in-hindi/
जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?
वहीं मौसम विभाग के जानकारी की मुताबिक, 27 जनवरी को कोहरा कुछ कम रहेगा। हालांकि सुबह के वक्त हल्का कोहरा महसूस होगा। और आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 28 से 31 जनवरी तक अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री तक रहने की संभावना जताई गई है।
Hindi Khaber App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर