दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी, जानें IMD का ताजा अपडेट

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी
Delhi NCR Weather Update : दिल्ली_NCR में गर्मी बढ़ने लगी है। रात का तापमान पिछले दिनों जहां दस से 15 डिग्री सेल्सियस था तो वहीं अब रात का तापमान बढ़कर 17 से 18 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, राजधानी दिल्ली में कल से गर्मी तेजी से बढ़ने वाली है। पूरे दिल्ली एनसीआर का मौसम कल से बदलने वाला है। बता दें कि दिल्ली एनसीआर में गर्मी का सितम अब बढ़ने लगा है। तेज हवाओं के साथ ही धूप के तेवर भी तीखे होते जा रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों की बात करें तो कल से झुलसाने वाली गर्मी की शुरुआत होने जा रही है क्योंकि मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा अपडेट के अनुसार कल 21 मार्च से लेकर 25 मार्च तक मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और तापमान बढ़ेगा। वहीं 25 मार्च तक लगभग अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर जाने का पूर्वानुमान है।
17 से 18 डिग्री सेल्सियस
मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर आरके जेनामणि के मुताबिक आज बीस मार्च को दिल्ली एनसीआर में हल्के बादल रह सकते हैं। दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 गाजियाबाद और गुड़गांव का 33 और नोएडा का भी 33 रहने का पूर्वानुमान है। वहीं रात का तापमान पिछले दिनों जहां दस से 15 डिग्री सेल्सियस पर टिका हुआ था तो वहीं अब रात का तापमान बढ़कर 17 से 18 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का पूर्वानुमान है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर आरके जेनामणि ने बताया कि आज सुबह दस से बीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं दोपहर बाद तीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है। उन्होंने बताया कि सुबह उत्तर पूर्व दिशा में छह से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की शुरुआत होगी और दोपहर तक उत्तर पश्चिम दिशा में हवाएं चलने लग जाएगी। शाम और रात में दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा की स्पीड कम हो जाएगी। डॉक्टर आरके जेनामणि ने बताया कि 25 मार्च के बाद मौसम कैसा रहेगा इसकी अभी निगरानी जारी है।
यह भी पढ़ें : अल्फाबेट की अब तक की सबसे बड़ी डील, स्टार्टअप Wiz को 32 अरब डॉलर में खरीदेगा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप