Delhi NCRमौसम

मौसम का बदला मिजाज, दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ बढ़ी ठंड, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Delhi-NCR Weather : गणतंत्र दिवस के दिन यानी सोमवार को दिल्ली में सुबह ठंड रही। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप निकलती गई और ठंड से राहत मिली। वहीं मंगलवार यानी आज सुबह से ही मौसम का रूख बदला हुआ है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश हुई। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में गरज चमक के साथ छींटे पड़े।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही ये आशंका जताई है कि 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। आईएमडी के मुताबिक आज दोपहर से रात तक दिल्ली-एनसीआर में गरज चमक के साथ हल्की-हल्की बारिश होती रहेगी।

वायु गुणवत्ता सूचकांक 241 दर्ज

इसके अलावा तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। साथ ही बादल छाए रहने और बारिश के चलते अधिकतम तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है। वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 241 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में आता है।

ये भी पढ़ें – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तिरंगा लहराया, पंजाब में शासन संबंधी सुधारों का किया जिक्र

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button