Delhi NCRबड़ी ख़बर

Delhi Fire: CM केजरीवाल का बड़ा ऐलान, पेंट फैक्ट्री हादसे में पीड़ित लोगों को मिलेगा 10 लाख का मुआवजा

Delhi Fire: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज नरेला के अलीपुर पहुंचे। यहां उन्होंने उस पेंट फैक्ट्री का दौरा किया जिसमें गुरूवार (15 फरवरी) शाम आग गई थी। आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब 4 लोग घायल हैं। घायलों का अस्पताल में ईलाज जारी है। CM ने अंग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना जताई है।

https://twitter.com/i/status/1758380741455495550

Delhi Fire: CM ने किया मुआवजे का ऐलान

CM केजरीवाल ने हादसे से पीड़ित लोगों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजे की घोषणा की है। जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं उन्हें 2 लाख रुपए और जिन्हें मामूली चोटें आई हैं उन्हें 20 हजार रुपए दिए जाएंगे। CM ने साथ ही में जानकारी दी की जो मकान और दुकानें भी आग की चपेट में आने से जल गई हैं, उसके नुकसान का आंकलन किया जाएगा और पॉलिसी के मुताबिक मुआवजा दिया जाएगा।

https://twitter.com/i/status/1758384583828025598

जांच का दिया भरोसा

CM केजरीवाल ने कहा कि अगिन्कांड में दो मुद्दे और निकल कर सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा ‘मिली जानकारी के अनुसार दमकल विभाग की गाड़ियां देरी से पंहुची थी। मैं इसके जांच के आदेश दूंगा। किसी भी  दोषी को बक्शा नहीं जाएगा। साथ ही आवसीय क्षेत्र में फैक्ट्री कैसे चल रही थी इसकी भी जांच होगी।”

कैसे हुआ था हादसा?

बीती शाम दिल्ली के अलीपुर में दयाल मार्केट में एक पेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं चार लोग घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें कि आग लगने से पहले विस्फोट की घटना भी हुई थी। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की बहुत कोशिश की थी, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि लोग उस पर काबू नहीं पा सके। लोगों ने इसकी सूचना फायर विभाग को दी। फायर विभाग में मौके पर एक के बाद एक 30 दमकल की गाड़ियां भेजी थी।

ये भी पढ़ें- Sandeshkhali जा रहे BJP प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोका, इलाके में धारा 144 लागू

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button