Advertisement

Sandeshkhali जा रहे BJP प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोका, इलाके में धारा 144 लागू

Sandeshkhali Violence: police stopped the bjp people from entering sandeshkhali
Share
Advertisement

Sandeshkhali Violence: संदेशखाली हिंसा पर विवाद बढ़ता जा रहा है। प. बंगाल में महिलाएं सड़कों पर उतर कर दोषी टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं। मामले की जांच के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 6 सदस्यीय भाजपा प्रतिनिधिमंडल की एक टीम गठित की थी। ये टीम आज संदेशखाली के लिए रवाना हुई थी। लेकिन इन्हे बीत रास्ते में ही पुलिस द्वारा रोक दिया गया।

Advertisement

Sandeshkhali Violence: ‘हम बहनों को न्याय दिलाना चाहते हैं’

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी 6 सदस्यीय भाजपा प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं। पुलिस द्वारा रोके जाने पर उन्होंने पुलिस की खूब आलोचना की। उन्होंने कहा कि आज हम पीड़ितों से मिलने आए हैं। हम बस पीड़ित  बहनों को न्याय दिलाना चाहते हैं। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस मुस्तैदी के साथ पश्चिम-बंगाल की पुलिस यहां खड़ी है और हमें रोक रही है, यही मुस्तैदी अगर शेख शाहजहां को पकड़ने में की होती तो आज ये दिन नहीं देखना पड़ता।

Sandeshkhali Violence: ‘पश्चिम बंगाल में सब कुछ गलत हो रहा है’

केंद्रीय मंत्री और संदेशखाली का दौरा करने वाले प्रतिनिधिमंडल की सदस्य प्रतिमा भौमिक ने भी पुलिस पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि, ‘पश्चिम बंगाल में सब कुछ गलत हो रहा है। यहां महिलाओं के साथ जिस तरह का व्यवहार किया जाता है उससे हम शर्मिंदा हैं। पुलिस अपराधियों और गुंडों को संरक्षण दे रही है। हम संदेशखाली जाकर पीड़ितों से मिलना चाहते हैं, लेकिन हमें नहीं जाने दिया जा रहा। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि जो भी हो रहा है पुलिस की देख रेख में हो रहा है।‘

सीएम ममता बनर्जी पर भी लगाए आरोप

भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने बंगाल सीएम ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। पुलिस द्वारा रोके जाने पर उन्होंने कहा कि, “ये दिखाता है कि ममता बनर्जी और उनकी सरकार कितनी डरी हुई है। यहां केंद्रीय मंत्रियों को जाने नहीं दिया जा रहा है। धारा 144 लगी हुई है, हमने कहा हम केवल 5 लोग जाना चाहते हैं, फिर हमने कहा कि केवल 2 केंद्रीय मंत्री को जाने दिया जाए लेकिन जाने नहीं दिया जा रहा है। ममता बनर्जी जातनी हैं कि क्या हुआ है। हिंदु महिलाओं का रेप हुआ है, वे इसे दबाना चाहती हैं।”

ये भी पढ़ें- ‘Viksit Bharat Viksit Rajasthan’ कार्यक्रम के दौरान PM का कांग्रेस पर निशाना, बोले- मोदी विरोध है कांग्रेस का एजेंडा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *