Delhi : फर्जी कागजात के आधार पर फैलाया जा रहा सीएम आवास के बारे में भ्रम

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

Share

Delhi : सीएम आवास के बारे में फर्जी कागजात के आधार पर भ्रम फैलाया जा रहा है। मनमानी चीजें लिखकर दो पेपर्स को पहले सोशल मीडिया पर फैलाया गया और उसके आधार पर भाजपा प्रेस कॉफ्रेंस कर रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह कागज पीडब्ल्यूडी के हैं। जबकि सच्चाई यह है कि मीडिया में फैलाए जा रहे कागजात पर पीडब्ल्यूडी विभाग के किसी अधिकारी का ना तो नाम है ना ही हस्ताक्षर हैं। उस कागज को पीडब्ल्यूडी ने अभी तक आधिकारिक भी नहीं बताया है।

सूत्रों का कहना है कि यह कागज एक राजनीतिक पार्टी के एक नेता के दफ्तर पर तैयार हुआ। जहां से उसे सोशल मीडिया पर फैलाया गया‌, जिससे अरविंद केजरीवाल को आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बदनाम किया जाए। आम आदमी पार्टी के सूत्रों का कहना है कि फर्जी कागज पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे भाजपा नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस करने पर आम आदमी पार्टी विचार कर रही है। लीगल टीम को लगा दिया गया है, वह सभी वैधानिक विकल्पों पर विचार कर रही है।

यह भी पढ़ें : Punjab : कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने को लेकर पंजाब कैबिनेट सब-कमेटी ने पी.एस.पी.सी.एल. को दिए निर्देश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें