अरविंद केजरीवाल की जारी रहेगी Z कैटेगरी की सुरक्षा, MHA ने रिव्यू के बाद लिया फैसला

Delhi :

अरविंद केजरीवाल की जारी रहेगी Z कैटेगरी की सुरक्षा

Share

Delhi : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को Z कैटेगरी की सुरक्षा दी जाएगी, यह फैसला केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा किए गए सुरक्षा रिव्यू के बाद लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से पूछा था कि क्या केजरीवाल की सुरक्षा जारी रखनी चाहिए या इसे कम किया जा सकता है, और यदि सुरक्षा जारी रखनी है तो किस कैटेगरी में। यह सवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की हार के एक महीने बाद दिल्ली पुलिस द्वारा उठाया गया था।

केजरीवाल को फिलहाल Z प्लस सुरक्षा प्राप्त है, जो एक उच्च श्रेणी की सुरक्षा है। उन्हें यह सुरक्षा खतरे की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा दी गई थी। कई सुरक्षा खतरों के कारण MHA ने उन्हें Z प्लस सुरक्षा प्रदान की थी। हालांकि, सितंबर 2024 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भी दिल्ली पुलिस ने उनकी Z श्रेणी की सुरक्षा जारी रखी।

दिल्ली पुलिस ने उठाया था सवाल

दिल्ली चुनाव में हार के बाद दिल्ली पुलिस ने यह सवाल उठाया था कि क्या इतनी सुरक्षा जरूरी है या इसे घटाया जा सकता है, लेकिन इस पर अंतिम फैसला गृह मंत्रालय को ही लेना था। दिल्ली पुलिस ने जो पत्र भेजा था, उसका जवाब अब मिल चुका है।

क्या होती है Z श्रेणी सुरक्षा?

Z श्रेणी सिक्योरिटी तीसरी हाईलेवल की सिक्योरिटी है, इसमें 22 कर्मियों का सिक्योरिटी कवर होता है, जिसमें 4 या फिर 6 एनएसजी कमांडों +  पुलिस कर्मी शामिल होते हैं। इसके अलावा इस कैटेगरी की सुरक्षा में दिल्ली पुलिस या आईटीबीपी या सीआरपीएफ जवान भी शामिल होते हैं। ज्यादातर राज्यों के मुख्यमंत्रियों को जेड श्रेणी की सुरक्षा ही मिली हुई है।

यह भी पढ़ें : मोहम्मद शमी ने रोजा नहीं रखा, शरीयत की नजर में वो मुजरिम हैं, मैच में क्रिकेटर के एनर्जी ड्रिंक पीने पर भड़के मौलाना

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें