देश के युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने में MSMEs की बड़ी भूमिका: राजनाथ सिंह

नई दिल्ली: दिल्ली में सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) द्वारा आयोजित एमएसएमई कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे देश के युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने और उनके सपनों को पूरा करने में MSMEs बड़ी भूमिका निभा रही हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि पूर्व में हमारी MSMEs को वह अटेंशन नहीं मिल पाया जिसकी वे हकदार थीं। देश में इतनी बड़ी संख्या में MSMEs होने के बावजूद क्लियर गवर्नमेंट पॉलिसी और स्ट्रैटजिक हैंड होल्डिंग के अभाव के कारण MSMEs की पूर्ण क्षमता का लाभ हम नहीं उठा सके।
देश के युवाओं के सपनों को पूरा करने में MSMEs की बड़ी भूमिका
एमएसएमई कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले कि हमारे देश में जो भी नौजवान युवा है, उनके हर सपने को पूरा करने और उनको आर्थिक रूप से मजबूत करने में एमएसएमई ने बेहद ही अहम भूमिका निभाई है। साथ ही पहले शुरुआत में MSMEs को वह दर्जा नहीं मिल पाया जो उसको मिलना चाहिए था। लेकिन आज के समय में बहुत सारे कामों में MSMEs बड़ी भूमिका निभा रही हैं। यहीं कारण है कि इसकी देश में काफी अहमियत है। और युवाओं के बीच भी इसकी जगह मजबूत है।