Bihar: तेज रफ्तार मारुति वाहन की ठोकर से वृद्ध महिला की मौत

Death of a old Lady

Death of a old Lady

Share

Death of a old Lady: फारबिसगंज नरपतगंज फोरलेन पर देर शाम तेज रफ्तार मारुति वाहन की ठोकर से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। वहीं मारुति वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि ठोकर मारने के बाद वाहन फोरलेन से नीचे गड्ढे में जा गिरा जबकि चालक मौके से फरार हो गया। मृत महिला मोसमत मुनरी देवी उम्र 65 वर्ष पति स्व. पंचम लाल ऋषिदेव रामपुर दक्षिण मुशहरी टोला वार्ड संख्या 8 की निवासी बताई जाती है।

खेत में काम करके लौट रही थी

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मृतक महिला खेत में काम करने के बाद जलावान लेकर अपने घर लौट रही थी। इसी बीच नरपतगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार चार चक्का मारुति वाहन ने महिला को ठोकर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। वही अनियंत्रित वाहन हाईवे से नीचे गड्ढे में जा गिरा। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृत महिला का पुत्र भन्नू ऋषिदेव सहित ग्रामीणों ने महिला को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पति की पहले ही हो चुकी मौत

महिला के पुत्र ने बताया कि उसकी मां खेत में मजदूरी का काम करती थी। जलावन लेकर घर लौट रही थी अचानक मारुति वाहन के चालक की लापरवाही के कारण हादसा हो गया। कुछ साल पहले उसके पिता की भी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी गई है। घटना के बाद स्वजनो में कोहराम मचा हुआ था। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ अनुमंडल अस्पताल में थी।

रिपोर्टः नारायण कुमार यादव, संवाददाता, फारबिसगंज, बिहार

यह भी पढ़ें: Bihar: सीएम नीतीश कुमार ने किया 811 करोड़ रुपये की योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।