Punjab News : पंजाब में चल रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 238वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्य भर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 583 ठिकानों पर छापेमारी की.
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), पंजाब, गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को शुरू की गई थी. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ), पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं.
9 हथियारों सहित 264 व्यक्ति गिरफ्तार
238वें दिन पुलिस टीमों ने 9 हथियारों सहित 264 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान शुरू होने के बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या 70,954 हो गई है. इसके अलावा, 162 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई है. पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 7 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है.
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की गुप्त रूप से सूचना दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी साझा कर सकते हैं.
भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपने अभियान “ युद्ध नशों विरूद्ध ” को 563वें दिन भी जारी रखते हुए 94 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया. उनके कब्जे से 9.8 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम अफीम, 9 किलोग्राम भुक्की, 313 नशीली गोलियां और 6,720 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई. इसके साथ ही, केवल 563 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 77,903 हो गई है. नशामुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 14 व्यक्तियों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है.
ये भी पढ़ें – सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर शाहजहांपुर अव्वल, रामपुर को मिला दूसरा स्थान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









