Punjab News : राज्य में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 236वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 634 ठिकानों पर छापेमारी की.
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी, 2026 को शुरू की गई थी. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं.
18 भगोड़े अपराधियों को भी दबोचा
अभियान के 236वें दिन पुलिस टीमों ने 4 हथियारों सहित 335 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान शुरू होने के बाद से कुल गिरफ्तारियों की संख्या 70,363 हो गई है.
इसके अलावा, 174 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है. पुलिस टीमों ने इस कार्रवाई के दौरान 18 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है. लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचना भी साझा कर सकते हैं.
135 नशा तस्कर गिरफ्तार
इस बीच, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम “ युद्ध नशों विरुद्ध” को 561वें दिन भी जारी रखते हुए 135 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया. उनके कब्जे से 4.3 किलोग्राम हेरोइन, 2.3 किलोग्राम अफीम, 862 नशीली गोलियां और 4.01 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई.
इसके साथ ही, केवल 561 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 77,844 हो गई है. नशा छुड़ाने की मुहिम के तहत पंजाब पुलिस ने 19 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है.
ये भी पढ़ें – सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर शाहजहांपुर अव्वल, रामपुर को मिला दूसरा स्थान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









