Punjab Police : मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा- निर्देशों अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए शुरु की मुहिम दौरान, स्टेट स्पैशल आपरेशन सैल (एसएसओसी) फाजिल्का ने एक दोषी को 2.1 किलोग्राम हेरोइन और सात आधुनिक पिस्तौल सहित गिरफ़्तार करके सरहद पार चल रहे नशीले पदार्थ और हथियार तस्करी माड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।
पिस्तौल समेत जिंदा कारतूस बरामद
गिरफ़्तार किए गए आरोपी की पहचान गुरनाम सिंह उर्फ गामा निवासी भंगे वाला ( झुग्गे किशोर सिंह वाला), फ़िरोज़पुर के तौर पर हुई है। बरामद किए गए हथियारों में एक 9 एमएम गलौक और चार .30 बोर के पिस्तौल और दो 9 एमएम पिस्तौल शामिल है। इसके इलावा 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए है। पुलिस टीमों ने उसका हीरो डीलक्स मोटरसाईकल, जिसका प्रयोग नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए किया जा रहा था, भी ज़ब्त कर लिया है।
अपराधिक गतिविधियों को दिया अंजाम
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि हेरोइन और हथियारों की यह खेप पाकिस्तान स्थित तस्करों की तरफ से ड्रोन के द्वारा राज्य में अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भेजी गई थी। उन्होंने कहा कि इस मामले के अगले- पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए ओर जांच जारी है।
विशेष ऑपरेशन के तहत बड़ी कार्रवाई
इस आप्रेशन बारे जानकारी देते, एआईजी एसएसओसी फाजिल्का नरेश कुमार डोगरा ने बताया कि भरोसेयोग्य सूचना पर कार्यवाही करते, एसएसओसी फाजिल्का की टीमों ने जलालाबाद क्षेत्र में एक विशेष ऑपरेशन चलाया और आरोपी को फाजिल्का के गांव बाघे के उत्तर के पास से उस समय काबू किया, जब वह अपने मोटरसाईकिल पर जा रहा था।
2.1 किलो हेरोइन समेत पिस्तौल बरामद
उन्होंने बताया कि तलाशी दौरान उससे 2.1 किलो हेरोइन और तीन पिस्तौल बरामद किए गए। उन्होंने आगे बताया कि खुलासे दौरान गिरफ़्तार आरोपी की तरफ से बताए गए टिकाने से चार ओर पिस्तौल बरामद किए गए।
इन धाराओं के तहत मामला दर्ज
इस सम्बन्धित, एफआईआर नंबर 02 तारीख़ 24- 02- 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 सी और 25 और आर्मज एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत थाना एसएसओसी फाजिल्का में दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ें- Delhi Indraprastha : केरल के बाद दिल्ली का नाम बदलेगा, ‘इंद्रप्रस्थ’ करने की उठी मांग
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









