Madhya Pradeshबड़ी ख़बर

मध्यप्रदेश के महू पहुंची कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’, बुलेट चलाते हुए नजर आए राहुल गांधी

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ इस वक्त मध्यप्रदेश के महू से निकलकर इंदौर पहुंच चुकी है। वहीं इस यात्रा की अध्यक्षता स्वयं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कर रहे है। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी की कई बार अलग-अलग तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हो जाती है। बता दें अपने इस यात्रा के दौरान कभी वो बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते हुए नजर आते है तो कभी कुत्ते को घुमाते हुए। ऐसे में आज उनका एक और वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बता दें इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राहुल गांधी बाइक चलाते हुए नजर आ रहे है। वहीं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे राहुल के पीछे-पीछे उनके सुरक्षाकर्मी भागते हुए नजर आ रहे है। तो आइए नजर डालते है इस वीडियो पर..

वायरल वीडियो

वहीं राहुल गांधी की ‘भारत जो़ड़ो यात्रा’ मध्यप्रदेश में है। इसी के साथ राऊ विधानसभा क्षेत्र में राहुल के स्वागत के लिए खड़े कार्यकर्ता इतनी संख्या में थे कि पुलिस को राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखने में पसीना आ गए। हालांकि उनके सुरक्षा के लिए मोटा रस्सा लेकर आगे चल रहे पुलिस जवानों को आगे बढ़ने की जगह नहीं मिल रही थी। वहीं बड़ी मुश्किल से रास्ते से भीड़ को हटाकर भारत जोड़ो यात्रा के लिए रास्ता बनाने की जद्दोजहद यहां पुलिस जवान करते देखे गए।

Related Articles

Back to top button