Uttarakhand

Mussoorie: कांग्रेस ने अगस्त क्रांति दिवस पर शहीदों और आंदोलनकारियों को किया याद

मसूरी शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में मसूरी कांग्रेस भवन में अगस्त क्रांति दिवस में मनाया गया। इस मौके पर आज़ादी के शहीदों और आंदोलनकारियों को याद किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीदों को नमन करते हुए संयुक्त रूप से कहा कि कांग्रेस ने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। इसलिए जनता के लुटने-पिटने का दर्द आज भी कांग्रेसियों के दिलों में है। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार देश को जाति धर्म में बांटने की कोशिश कर रही है।

अमित गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा देश की आज़ादी के लिए नौ अगस्त 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत की गई थी। जिसमें देश के लाखों लोगों ने भाग लिया और देश को आज़ाद कराया। उन्होंने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन में गांधी जी ने करो या मरो का नारा दिया था। उन्होंने कहा कि भारत की आज़ादी में कई क्रांतिकारी योद्धाओं ने अपनी जान न्योछावर कर अमूल्य योगदान दिया और अंग्रेजों भारत छोड़ो अभियान इसी अगस्त महीने में शुरू किया था। इसलिए यह दिन बेहद खास है। जब अंग्रेजों भारत छोड़ने को तैयार नही थे, तब महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन चलाने का निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त हो समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता अपने प्रतिष्ठानों और घरों पर राष्ट्रीय ध्वज का फहराएंगे और नियमों के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान से उतार कर रखेंगे। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी द्वारा अपनी भारत जोड़ों यात्रा के तहत 10 दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे है। जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। उन्होंने राहुल गांधी के उत्तराखंड के दौरे को लेकर उच्च पदाधिकारियों द्वारा तैयारियां की जा रही है।

रिपोर्टर सुनील सोनकर

ये भी पढ़ें:  Uttarakhand: गौरीकुंड में फिर भूस्खलन, मलबे में दबने से 2 बच्चों की मौत, एक घायल

Related Articles

Back to top button