Maharashtra News : महाराष्ट्र के भंडारा से कांग्रेस सांसद प्रशांत पड़ोले सोमवार (30 मार्च) की सुबह एक सड़क हादसे का शिकार हो गए. यह दुर्घटना नागपुर के पास उस समय हुई, जब वे दिल्ली जाने के लिए नागपुर एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे. टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी कार को भारी नुकसान हुआ.
इस हादसे में प्रशांत पड़ोले और उनके ड्राइवर को हल्की चोटें आईं. हालांकि, गनीमत रही कि कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई. कार में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं, लेकिन वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
दिल्ली रवाना होते समय हुआ हादसा
दरअसल, सांसद दिल्ली में संसद सत्र में शामिल होने के लिए रवाना हो रहे थे. वे भंडारा से कार के जरिए नागपुर एयरपोर्ट पहुंचने वाले थे, जहां से उन्हें फ्लाइट पकड़नी थी. इसी दौरान रास्ते में एक ट्रक से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई. हादसे में उनके पैर में हल्की चोट आई, लेकिन उन्होंने अपना कार्यक्रम जारी रखा और सीधे एयरपोर्ट पहुंचकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए.
सोशल मीडिया पर दी घटना की जानकारी
इस घटना के बाद प्रशांत पड़ोले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी. उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को टैग करते हुए सवाल भी उठाए.
अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि जब एक सांसद ही सड़क पर सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना लाजिमी है. उन्होंने बताया कि नागपुर के पास ट्रक की टक्कर से उनकी कार को नुकसान पहुंचा, हालांकि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई.
ये भी पढ़ें- Haryana News : गोहाना में सीएम सैनी की बड़ी घोषणाएं, 113 करोड़ की 16 परियोजनाओं का उद्घाटन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









