Uttar Pradeshराज्य

सीएम योगी के नेतृत्व में रूफटॉप सोलर ऊर्जा में यूपी की बड़ी उपलब्धि, देश के टॉप-100 में 17 जनपद

Up News : मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने में उत्तर प्रदेश ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने देश के शीर्ष 100 जनपदों की सूची में 17 जिलों को जगह दिलाई है। राजधानी लखनऊ 1,24,167 रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना के साथ लगातार देश में पहले स्थान पर बना हुआ है।

वाराणसी और कानपुर नगर भी शीर्ष 15 में

राष्ट्रीय रैंकिंग में वाराणसी ने 48,829 रूफटॉप सोलर संयंत्रों के साथ 10वां स्थान हासिल किया है, जबकि कानपुर नगर 43,289 संयंत्रों के साथ 14वें स्थान पर है। इस तरह देश के शीर्ष 15 जनपदों में उत्तर प्रदेश के तीन जिले लखनऊ, वाराणसी और कानपुर नगर शामिल हैं।

17 जिलों ने बनाई शीर्ष 100 में जगह

उत्तर प्रदेश के कुल 17 जनपद देश के शीर्ष 100 जिलों में शामिल हुए हैं। लखनऊ, वाराणसी और कानपुर नगर के अलावा बरेली 24वें, आगरा 29वें, प्रयागराज 37वें, झांसी 51वें, रायबरेली 56वें, गोरखपुर 70वें, सहारनपुर 73वें, मुजफ्फरनगर 75वें, मेरठ 78वें, बाराबंकी 79वें, अलीगढ़ 81वें, शाहजहांपुर 86वें, सीतापुर 88वें और उन्नाव 90वें स्थान पर रहे।

रूफटॉप सोलर से बढ़ रही ऊर्जा आत्मनिर्भरता

यूपी नेडा के डायरेक्टर रविन्दर सिंह के अनुसार, प्रदेश में बड़ी संख्या में घरों और अन्य उपभोक्ताओं द्वारा रूफटॉप सोलर अपनाने से यह उपलब्धि हासिल हुई है। सौर ऊर्जा के विस्तार से उपभोक्ताओं को बिजली बिल में बचत के साथ अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर आर्थिक लाभ प्राप्त करने का अवसर भी मिल रहा है।

सरकारी योजनाओं और जागरूकता अभियान का असर

प्रदेश में रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिए जनजागरूकता अभियान, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने, समयबद्ध स्वीकृति, डिस्कॉम और संबंधित एजेंसियों के बेहतर समन्वय तथा सब्सिडी वितरण की प्रभावी व्यवस्था पर जोर दिया गया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से बड़ी संख्या में उपभोक्ता सौर ऊर्जा से जुड़ रहे हैं।

स्वच्छ ऊर्जा के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा

रूफटॉप सोलर संयंत्रों के विस्तार से स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिल रहा है। इसके साथ ही कार्बन उत्सर्जन में कमी और पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिल रही है। उत्तर प्रदेश में सौर ऊर्जा के बढ़ते इस्तेमाल को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

देश में हरित ऊर्जा का केंद्र बनने की ओर यूपी

देश के शीर्ष 100 जनपदों में उत्तर प्रदेश के 17 जिलों की मौजूदगी और लखनऊ का लगातार नंबर-1 स्थान प्रदेश में रूफटॉप सोलर के तेजी से बढ़ते विस्तार को दर्शाता है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए उत्तर प्रदेश आने वाले समय में देश के स्वच्छ और हरित ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

राष्ट्रीय रैंकिंग में उत्तर प्रदेश के प्रमुख जनपद

देश में रैंकजनपदसंयंत्र स्थापना
1लखनऊ1,24,167
10वाराणसी48,829
14कानपुर नगर43,289
24बरेली28,315
29आगरा26,375
37प्रयागराज23,773
51झांसी18,354
56रायबरेली17,532
70गोरखपुर14,498
73सहारनपुर13,821
75मुजफ्फरनगर13,464
78मेरठ13,137
79बाराबंकी13,126
81अलीगढ़12,925
86शाहजहांपुर12,158
88सीतापुर12,008
90उन्नाव11,779

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button