Uttar Pradesh

UP : श्रावस्ती पहुंचे CM योगी, हवाई दौरा कर बाढ़ क्षेत्र का लिया जायजा, बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात

CM Yogi in Shravasti : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को श्रावस्ती के राप्ती बैराज पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने 7 जुलाई को रेस्क्यू किए गए 11 लोगों से बात कर उनका हाल-चाल जाना। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का मुख्यमंत्री ने हवाई दौरा भी किया।

राप्ती बैराज पर आयोजित बाढ़ राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से पहुंचे। जहां पर उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों को राशन सामग्री किट वितरण किया। साथ ही हर संभव मदद दिलाए जाने का भरोसा भी दिलाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  तहसील इकौना के केवटनपुरवा में दो युवकों की तालाब में डूब कर मौत हुई थी, उनके परिजनों को चार-चार लाख रुपए का चेक दिया। वहीं तहसील भिनगा क्षेत्र अंतर्गत सेहनिया में धान की रोपाई करने गई दो बालिकाओं की डूब कर मौत हो गई थी. उनके परिवारों को भी चार-चार लाख रुपए का चेक भेंट किया।

इस अवसर पर 6 जुलाई को फ्लट पीएससी के जवानों द्वारा 11 लोगों को रेस्क्यू कर बाढ़ से सुरक्षित निकालने को लेकर फ्लट पीएससी के जवानों को प्रमाण पत्र भेंट किया गया. साथ ही उन्हें बाद में नगद राशि पुरस्कार के रूप में देने की बात कही गई। श्रावस्ती में बीते शुक्रवार को आई भीषण बाढ़ के चलते दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ के पानी से प्रभावित हुए थे। हालांकि तत्काल समय रहते प्रशासन के द्वारा सभी लोगों को बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया था। वही सभी की जरूरत की खाने-पीने के समान अन्य चीजों को भी उपलब्ध कराया गया था।

हालांकि धीरे-धीरे जलस्तर कम हुआ और बाढ़ भी गांव के पास से हट गई है। लेकिन इस दौरान लोगों का काफी नुकसान भी हुआ है। वही प्रशासन ने करीब 100 लोगों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित की है।  आज लक्ष्मणपुर राप्ती बैराज पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्होंने बीते 7 जुलाई को बाढ़ आने से बाढ़ की धारा में फसे 11 लोगों से बात कर उनका कुशल हाल जाना और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाढ़ पीड़ितो की मदद के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

रिपोर्ट : विनोद कुमार पाण्डेय, संवाददाता, श्रावस्ती, उत्तरप्रदेश

यह भी पढ़ें : Lucknow News: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह से की मुलाकात

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button