National Handloom Day : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर संत कबीर राज्यस्तरीय हथकरघा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत बुनकरों व लाभार्थियों को सम्मानित करने के साथ चेक भी दिए. इसके साथ ही हथकरघा उत्पादों के प्रमुख क्रेताओं के साथ समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान भी किया गया.
बुनकरों का सम्मान
साड़ी, ब्रॉकेड एवं ड्रेस मटेरियल श्रेणी.
वाराणसी से जमालुद्दीन को प्रथम पुरस्कार के रूप में 1 लाख रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी दी गई.
सूती दरी, ऊनी दरी, आसनी एवं दरेट श्रेणी
सीतापुर से अकील अहमद को प्रथम पुरस्कार के रूप में 1 लाख रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी दी गई.
बेडशीट, बेड कवर एवं होम फर्निशिंग श्रेणी
बिजनौर से कफील अहमद को प्रथम पुरस्कार के रूप में 1 लाख रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी दी गई.
स्टोल, अंगवस्त्र या अन्य पारंपरिक वस्त्र उत्पाद श्रेणी
वाराणसी से प्यारेलाल को प्रथम पुरस्कार के रूप में 1 लाख रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी दी गई.
झलकारी बाई कोरी हथकरघा एवं पावरलूम विकास योजना के तहत बुनकरों का सम्मान
- मऊ से सुरेंद्र कुमार – 93 हजार रुपये का चेक.
- इटावा से सोनी – 93 हजार रुपये का चेक.
- झांसी से मीरा बाई – 93 हजार रुपये का चेक.
मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना के लाभार्थी
- मुरादाबाद से गुलाम वारिस – 78 हजार रुपये का चेक.
- बरेली से मो. साजिद अंसारी – 93 हजार रुपये का चेक.
- मेरठ से जय किशन राजपूत – 93 हजार रुपये का चेक.
हथकरघा उत्पादों के प्रमुख क्रेताओं के साथ समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान
- उत्तर प्रदेश हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग निदेशालय और हैंडलूम एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल, चेन्नई के बीच एमओयू
- दमेरा टाटा ग्रुप, बैंगलोर के साथ एमओयू.
- कार्गो डीटीडीसी के साथ एमओयू.
- इंटरनेशनल फैशन बिजनेस एक्सचेंज काउंसिल, मुंबई के साथ एमओयू.
- कानपुर के प्रतीक कुमार के साथ एमओयू.
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








