भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य को साकार करने में प्रमुख भूमिका निभाएगा महाराष्ट्र : CM शिंदे

CM Shinde in Palghar
Share

CM Shinde in Palghar : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के पालघर में वाढवण बंदरगाह परियोजना की आधारशिला रखी व विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि  महाराष्ट्र 2026 तक भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य को साकार करने में प्रमुख भूमिका निभाएगा. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भारत को आगे ले जाने का काम अगर किसी ने किया है तो वो पीएम मोदी ने किया है.

‘पीएम मोदी ने मुंबई को वैश्विक फिनटेक हब के रूप में बदलने की घोषणा की है’

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, पीएम मोदी ने मुंबई को वैश्विक फिनटेक हब के रूप में बदलने की घोषणा की है। फिनटेक तकनीक 2030 तक भारत को 60 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में योगदान दे सकती है जिसमें महाराष्ट्र का एक बड़ा योगदान हो सकता है। हम भी आश्वास्त करते हैं कि महाराष्ट्र 2026 तक भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य को साकार करने में प्रमुख भूमिका निभाएगा। ये हमारा वादा है.

‘पीएम मोदी ने किया भारत को आगे ले जाने का काम’

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, वाढवण बंदरगाह के कारण पीएम मोदी का नाम इतिहास में दर्ज होगा क्योंकि भारत को आगे ले जाने का काम अगर किसी ने किया है तो वो पीएम मोदी ने किया है इसलिए मैं उनका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं.

‘5 लाख 25 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा’

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने जिन योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया है, इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 5 लाख 25 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा. प्रधानमंत्री मोदी की परिकल्पना है कि 2047 में हम विकसित भारत बनाएंगे. पिछले 9 वर्षों में मछली का उत्पादन दोगुना हो गया है.

‘स्वतंत्र भारत के सबसे बड़े बंदरगाह का निर्माण होने जा रहा है’

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, आज हमारे लिए एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि आज वाढवण में स्वतंत्र भारत के सबसे बड़े बंदरगाह का निर्माण होने जा रहा है और इस महत्वपूर्ण कार्य को सफल बनाने के लिए हमारे बीच दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता पीएम मोदी मौजूद हैं. ये बंदरगाह हमारे महाराष्ट्र और हमारे जनता के लिए एक बहुत बड़ा उपहार है क्योंकि इसके बनने के बाद हमारे युवा, महिलाओं और मत्स्य समुदाय को रोजगार मिलेगा.

यह भी पढ़ें : पालघर में बोले पीएम मोदी… ‘शिवाजी महाराज हमारे आराध्य देवता, चरणों में मस्तक रखकर माफी मांगता हूं’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप