आजादी की लड़ाई से जिनका लेना-देना नहीं, वे बापू के कामों को भुला रहे-नीतीश

CM Nitish in CPI Praogram

CM Nitish in CPI Praogram

Share

CM Nitish in CPI Praogram: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा मिलर हाई स्कूल में आयोजित ‘भाजपा हटाओ देश बचाओ’ रैली में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘भाजपा हटाओ देश बचाओ’ रैली का आयोजन करने के लिए मैं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई से जिनका कोई लेना-देना नहीं है, वे बापू के कार्यों को भुलाना चाह रहे हैं। हमने सभी विपक्षी दलों से बात कर एकजुट होने का आह्वान किया। सभी विपक्षी दलों की देश के विभिन्न जगहों पर बैठक हुई और आईएनडीआईए (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव एलायंस) का गठन किया गया।

CM Nitish in CPI Praogram: ‘कुछ लोग कराना चाहते हैं हिंदू-मुस्लिम झंझट’

उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, कांग्रेस पार्टी उसमें व्यस्त है। विधानसभा चुनाव के बाद हमलोगों की बैठक होगी। देश में अभी जो शासन में हैं उनके खिलाफ सभी विपक्षी दल एकजुट हो रहे हैं। कुछ लोग हिंदू-मुस्लिम में झंझट कराना चाहते हैं। हिंदू-मुस्लिम में कोई झंझट नहीं है। वर्ष 2007 से बिहार में कोई ऐसी परिस्थिति नहीं आई है। कुछ गड़बड़ करनेवाले लोग हैं उनसे सचेत रहना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर केंद्र सरकार का कंट्रोल है, इनसे जब आपलोगों को भी मुक्ति मिलेगी तो आप अपना पक्ष अच्छे तरीके से रख पाएंगे।

CM Nitish in CPI Praogram: ‘बिहार के कामों की नहीं होती चर्चा’

नीतीश ने कहा, बिहार में कई बेहतर कार्य किए गए हैं। हर घर तक बिजली पहुंचा दी गई। आवागमन की बेहतर व्यवस्था की गई। हर घर तक नल का जल पहुंचाया गया। सभी वर्गों के हित के लिए कार्य किए गए। लड़कियों के पढ़ने का इंतजाम किया गया। लड़कियों के स्कूल जाने के लिए साइकिल योजना चलाई गई। इस योजना को जानने-समझने के लिए देश और देश के बाहर से लोग बिहार आए और इसकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जो काम नहीं करते हैं सिर्फ बयान देते हैं उनकी बातों को प्रमुखता दी जाती है। बिहार के किसी काम की चर्चा नहीं होती है।

CM Nitish in CPI Praogram: ‘कम्युनिस्ट पार्टी से पुराना नाता’

मुख्यमंत्री ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी से हमारा पुराना संबंध है। जब वर्ष 1987 में हम विधानसभा का चुनाव लड़ रहे थे तो सीपीआई, सीपीएम के लोगों ने हमारा सहयोग किया था। देश की तरक्की के लिए हमलोगों को एक साथ मिलकर चलना जरूरी है। आपकी पार्टी में पुरुष के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी हैं। महिलाओं की उपस्थिति देखकर मुझे खुशी हो रही है।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अमरजीत कौर, राष्ट्रीय सचिव रामकृष्ण पंडा, वित्त, वाणिज्यकर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के विधायक रामरतन सिंह, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के विधायक सूर्यकांत पासवान, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के विधान पार्षद संजय कुमार सिंह, जदयू के विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, पूर्व विधायक रामनरेश पांडेय, जब्बार आलम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: अब भाजपा को महंगाई लगती है भौजाई और महबूबा-तेजस्वी यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें