Haryanaबड़ी ख़बरराजनीति

Haryana Politics: CM नायब सिंह ने बुलाया विशेष सत्र, विधानसभा में आज साबित करेंगे बहुमत

Haryana Politics:  लोकसभा चुनाव के लिए अब थोड़ा ही समय बाकी रह गया है। लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने हरियाणा में सरकार का चेहरा बदलकर एक बड़ा दांव खेला है। नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) को हरियाणा की कमान सौंपी गई। वे हरियाणा के 15वें मुख्यमंत्री बने।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सीएम सैनी ने बुधवार (13 मार्च) को राज्य विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया है। जिसमें वह अपना बहुमत सिद्ध करेंगे। संभावना है कि आज ही विधानसभा के नये स्पीकर का भी चुनाव हो सकता है।

Haryana Politics:  मनोहर लाल कैबिनेट ने एकसाथ सौंपा था इस्तीफा

बता दें कि मंगलवार (12 मार्च) को हरियाणा (Haryana Politics) में अचानक राजनीतिक बदलाव हुआ था। मनोहर लाल (Manohar Lal) और उनकी पूरी कैबिनेट ने को एक साथ अपना इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद जजपा समर्थन वाली सरकार गिर गई।

इसके बाद दोपहर बाद हुई भाजपा की विधायक दल की मीटिंग में नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री के लिए चुना गया। इस प्रकार से करीब हरियाणा (Haryana News) में पिछले साढ़े चार साल से चला आ रहा भाजपा व जननायक जनता पार्टी (JJP) का राजनीतिक गठबंधन भी टूट गया।

कौन हैं नायब सैनी

बता दें कि नायब सिंह सैनी 2014 में नारायणगढ़ से प्रदेश सरकार में विधायक और बीजेपी सरकार में राज्य मंत्री रहे रहे हैं। उनके पास खनन विभाग था। 2019 में उन्हें लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी के रूप में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी ने चुनाव मैदान में उतारा था। वर्तमान में लोकसभा सदस्य के साथ-साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। सैनी अंबाला लोकसभा के गांव नारायणगढ़ के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें- जेजेपी से लेकर अनिल विज तक, क्या-क्या बोले मनोहर लाल खट्टर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button