Madhya Pradeshराजनीति

CM मोहन यादव ने की PM की तारीफ, बोले- PM मोदी लोगों की जिंदगी बदलने का अभियान चला रहे

CM Mohan Yadav: हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर संविधान बदलने के आरोप लगाए थे। राहुल गांधी के इन आरोपों पर अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव नहीं लड़ रहे, बल्कि लोगों को जिंदगी बदलने का चुनाव लड़ रहे है।

CM यादव ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

CM Mohan Yadav ने कहा कि राहुल गांधी अपने अंदर झांक कर देखें, जब वह संविधान बदलने की बात कर रहे हैं। संविधान बदलने का परिणाम ही रहा की तीन तलाक जैसे निर्णय को कांग्रेस ने बदल दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अतीत रहा है, जब आपातकाल जैसे खराब समय में उन्होंने जिस प्रकार से ज्यूडिशियरी के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसका भी अतीत का एक लंबा इतिहास है।

‘पीएम मोदी की जन-जन में पैठ है’

बता दें कि दमोह से भाजपा प्रत्याशी राहुल लोधी ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव भी दमोह पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मोदी जी की लोकप्रियता और भारतीय जनता पार्टी की जन-जन में पैठ है। जनता भाजपा के कामों को पसंद करती है। डॉ. यादव ने कहा कि निश्चित रूप से भाजपा 400 पार का नारा पूरा होगा। जनता को मोदी जी की कार्यप्रणाली पसंद है। दमोह के एक छोटे से कस्बे में इतनी बड़ी संख्या में लोगों का आना मोदी जी के समर्थन का अहसास कर रही है। छिंदवाड़ा में फतह हासिल करेंगे और निश्चित रूप से 29 की 29 सीटें आएंगी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मंत्री प्रहलाद पटेल, लखन पटेल, जयंत मलैया, गोपाल भार्गव, धर्मेंद्र लोधी भी मौजूद रहे।  

‘भाजपा सभी वर्गों के विकास…’

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इतना ही कहना चाहूंगा कि भाजपा सभी वर्गों के विकास को लेकर चलना चाहती है। सभी लोगों की बेहतरी के लिए, अन्याय और अव्यवस्था को बदलने के लिए सरकार बनाने में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अत्यंत आवश्यकता है। इसी कारण से हम इस चुनाव में पूरी ताकत से लगे हुए हैं।

ये भी पढ़ें:- Damoh: CM मोहन यादव का रोड शो, बोले- प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतेगी भाजपा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button