CM केजरीवाल ने की मुख्यमंत्री सोरेन से मुलाकात, समर्थन का मिला भरोसा

Share

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इससे पहले केजरीवाल और मान गुरुवार को रांची पहुंच गए। केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण को लेकर केंद्र द्वारा लाए गए अध्यादेश के खिलाफ अपनी पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) के लिए सीएम सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का समर्थन मांगा।

आपको बता दें कि झारखंड दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर प्रेस वार्ता की। हेमंत सोरेन ने कहा कि वह केंद्रीय अध्यादेश का कड़ा विरोध करेगी। केन्द्र आम आदमी पार्टी के लिए संकट उत्पन्न कर रहा है और विधिवत चुनी हुई सरकार को स्वतंत्र रूप से काम करने से रोक रहा है। आप सरकार के पक्ष में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बावजूद केंद्र अध्यादेश लाया। मुख्यमंत्री हेमंत ने सीएम केजरीवाल को समर्थन का भरोसा दिया।

ये भी पढ़ें: ‘नई संसद, तानाशाह का दरबार’, पहलवानों के समर्थन में बोले AAP सांसद संजय सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *