INDIA Alliance: इंडी गठबंधन को लेकर पुष्कर सिंह धामी ने कसा तंज, कांग्रेस ने किया पलटवार

INDIA Alliance: आगामी लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे ही पार्टियां एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने में बिलकुल पीछे नहीं हट रही हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपना पुरा दम-खम लगा रही हैं। यानि ये कहा जा सकता है कि राजनीतिक दल फिलहाल लोकसभा चुनाव को लेकर पुरी गठजोड़ में लगे हुए हैं। अगर बात सत्ता पक्ष भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की की जाए तो दोनों ही अपने-अपने दलों को मजबूत करने के लिए कमर कस रहे हैं। वही विपक्षी दलों के द्वारा बनाए गए इंडिया गठबंधन को हाल ही में बड़ा झटका लगा है तो वही अब सत्ता पक्ष भाजपा भी इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पर तंज कस रही हैं।
पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर कसा तंज
बता दें, बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी के हुए एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस खुद का अस्तित्व बचाने के लिए छोटे-छोटे दलों को अपने साथ जोड़ रही है। लेकिन इससे होने वाला कुछ नहीं है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य सरकार बनाना नहीं है क्योंकि इन्हें पता है कि उनकी सरकार आने वाली नहीं है, जनता का मूड और आंकड़े भी यही बता रहे हैं। तो कांग्रेस अपने परिवार का अस्तित्व बचाने और बिक्री हुई कांग्रेस को जीवित करने के लिए छोटे-छोटे दलों को अपने साथ जोड़ रही है।
करन माहरा ने किया पलटवार
वहीं मुख्यमंत्री के इस बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा की समय समय की बात है, कभी भाजपा के दो सांसद हुआ करते थे और अब राम लहर में ये यहां तक आए हैं तो इसीलिए अति घमंड में बीजेपी के मुख्यमंत्री उनके प्रवक्ता और नेतागण सभी हैं। लेकिन समय बदलने में ज्यादा वक्त नहीं है। उन्होंने कहा की केदारनाथ में चोरी पर जांच क्यों नहीं बैठाई गई, पेपर लीक मामले में ऐसे कई सवाल है और आने वाला वक्त भाजपा का नहीं है जनता जरूर जवाब देगी।
ये भी पढ़ें- Ambedkar Nagar: महिला ने की आत्महत्या करने की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार
रिपोर्ट-शुभांगी भट्ट
Hindi Khabar App- देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिंदी ख़बर ऐप