Advertisement

Ambedkar Nagar: महिला ने की आत्महत्या करने की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ambedkar Nagar: Woman tried to commit suicide, police arrested in hindi news
Share
Advertisement

Ambedkar Nagar: अम्बेडकरनगर के अकबरपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उस समय हड़कम्प मच गया जब एक महिला फरियादी अधिकारियों के सामने ही अपने ऊपर डीजल डालकर आत्महत्या का प्रयास करने लगीं। महिला के अपने ऊपर डीजल डालते ही वहां मौजूद अधिकारियों के हाथ पांव फूलने लगे। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने महिला को अपने कब्जे में ले लिया।

Advertisement

महिला के ऊपर की जा रही है कार्यवाई

बता दें, महिला ने आरोप लगाया है कि उसके आवासीय भूमि को गलत हद बरारी कर दूसरे के कब्जे में ये कह कर दे दिया गया है कि नक्शे में संशोधन हो गया है, जबकि इसकी मुझे कोई जानकारी नही दी गई। वहीं एसडीएम ने कहा कि मामला सिविल कोर्ट में चल रहा है। महिला ने अनावश्यक रूप से दबाव बनाने के लिए ऐसा कदम उठाया है। महिला के ऊपर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

मामले की मुख्य जानकारी

दरअसल, अम्बेडकरनगर के अकबरपुर तहसील में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारी लोगों की फरियाद सुन रहे थे। इसी बीच एक महिला अपने ऊपर डीजल डालकर आत्महत्या का प्रयास करने लगी। महिला के ऐसा करते ही वहां हड़कम्प मच गया, वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला को आग लगाने से रोक लिया और उसे समझा बुझा कर शांत किया। महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी बैनामे की जमीन पर विपक्षी कब्जा कर लिया है। विपक्षी यह कह रहा है कि नक्शा ट्रान्सफर हो गया है। इसके बाद हद बरारी की कार्यवाही कर गलत पत्थर लगाकर सीमांकन कर दिया गया है। एक माह पूर्व डीएम के सामने भी पेश हुई थी तो डीएम ने 24 घण्टे में जांच कर निस्तारण का आदेश दिया था। फिर भी कोई कार्यवाही नही हुई।

उप जिलाधिकारी ने क्या कहा

इस सम्बंध में उप जिलाधिकारी अकबरपुर ने बताया कि महिला की जमीन की हद बरारी हुई थी यदि उन्हें उस पर कोई आपत्ति है तो उसे सम्बंधित न्यायालय में जाना चाहिए। यहां इस प्रकार का कदम उठाकर अनावश्यक दबाव बना रही है। इसका एक मामला सिविल कोर्ट में चल रहा है जहां पैरवी कर अनुतोष प्राप्त कर सकती है।

ये भी पढ़ें- UP: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार तीन लोगों को मारी जोरदार टक्कर, एक महिला की मौत, दो घायल

रिपोर्ट-रौशन गुप्ता

Hindi Khabar App- देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिंदी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें