Other Statesबड़ी ख़बर

सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर CM देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया, बोले – ‘किस प्रकार की मंशा से यह हमला…’

Saif Ali Khan Attack : सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि इसके बारे में पुलिस ने जानकारी दी है, यह किस तरह का हमला है। सभी जानकारी पुलिस ने दी है। ऐसा कहना की मुंबई असुरक्षित है, यह गलत है। मुंबई पूरी तरह से सुरक्षित है, किस प्रकार की मंशा से यह हमला हुआ है। सभी चीजें जल्द ही सामने आएंगी।

https://twitter.com/ANI/status/1879834352567345329

दरअसल, सैफ अली खान पर हमला हुआ था। हमलावर ने कई बार चाकू से वार किया, जिसमें उन्हें रीढ़ की हड्डी में चोट आई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक आरोपी की पहचान हो गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। हमला की वजह से किया गया है। इसका पता भी लगाया जा रहा है। पुलिस की 10 टीमें इस मामले की जांच में जुटी हुईं हैं। जानकारी के लिए बता दें कि डॉक्टरों का भी बयान आया है। अब सैफ अली खान को शुक्रवार को डिस्चार्ज किया जा सकता है। वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : इसरो ने रचा इतिहास, सफल हुआ SPADEX मिशन, ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बना भारत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button